{"_id":"59eccb084f1c1b6e548b862d","slug":"141508690696-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के मामूली विवाद में मारपीट, तीन लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के मामूली विवाद में मारपीट, तीन लोगों को भेजा जेल
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन को भेजा जेल
मनकापुर । बच्चों के विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों ने एक साथ होकर धावा बोलकर एक घर में घुस कर मारपीट की जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव बाजार के रहने वीरेंद्र प्रसाद उर्फ गुल्लू पटवा पुत्र राम धीरज पटवा ने रविवार को पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम को घर के सामने गांव के तमाम बच्चे आपस मे खेल रहे थे तभी कुछ बच्चों में मामूली विवाद हो गया जिसको समझा बुझा कर शांत करा दिया गया था और सभी बच्चे अपने अपने घर चले गए थे।
कुछ देर बाद बच्चों के विवाद को लेकर रात आठ बजे के लगभग गांव के ही रहने वाले ननकू के बेटे रमेश, विपिन, दिवाकर एक राय होकर वीरेंद्र के घर में घुस कर गाली गुप्ता देने लगे, मना करने पर उन लोगों ने उसके बेटे दिनेश चंद्र पटवा को मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन
शोर गुल सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आकर बीच बराव कराया। भीड़ देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए विपक्षी मौके से भाग गए। पुलिस ने रमेश विपिन, दिवाकर के खिलाफ मारपीट व धमकी देने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।