{"_id":"599b12204f1c1b7d798b4848","slug":"141503334944-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाल सजावट प्रतियोगिता में कशिश, निकिता व नंदिनी अव्वल 16-13-04","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाल सजावट प्रतियोगिता में कशिश, निकिता व नंदिनी अव्वल 16-13-04
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाल सजावट में कशिश, निकिता व नंदिनी अव्वल
झूलेलाल महोत्सव में आयोजित की गई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। मालवीय नगर स्थित झूलेलाल धर्मशाला में रविवार रात भगवान झूलेलाल जी की महाआरती उतारी गई। इस दौरान सिंधी समाज, मेला व आरती कमेटी की ओर से महिलाओं के बीच आरती थाल सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कशिश लधवानी, निकिता लधवानी व नंदिनी रायतानी को विजेता घोषित किया गया। कशिश को बंपर प्राइज से नवाजा गया।
मेला कमेटी के मीडिया प्रभारी नरेश लधानी ने बताया कि बीते 13 अगस्त से भगवान झूलेलाल का चालीहा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को सिंधी समाज की महिलाओं के मध्य आरती थाल सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद भगवान झूलेलाल जी की महा आरती उतारी गई। इस प्रतियोगिता में कशिश लधवानी, निकिता लधवानी, नंदिनी रायतानी, मोना मंजर, श्रुति अमलानी, लक्ष्मी, रूबी, परम, नदिया ठक्कुर, रित मध्यान, महिमा रायचंदानी, नंदिनी, नेहा, अमृत, कविता खत्री, चांदनी मध्याहन, अनीता रायतानी, रिचा नेमानी, सिद्धी, सार्थक, रुचि राजपाल, रोशन सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। सिंधी समाज के मुखिया जयराम लधवानी, राजकुमार ठक्कुर, मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहन कृपलानी व जगदीश रायतानी की उपस्थिति में बेहतर आरती थाल सजावट के लिए महिलाओं का चयन किया गया। इसमें कशिश लधवानी को बंपर प्राइज, निकिता लधवानी को प्रथम, नंदिनी रायतानी को द्वितीय तथा मोना मंजर को तृतीय प्राइज दिया गया। नरेश लधानी ने बताया कि मंगलवार को भगवान झूलेलाल जी का भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पूरे नगर में भ्रमण के बाद बस स्टेशन से सरयू घाट अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाएगी।