{"_id":"59986b404f1c1b76678b45b4","slug":"141503161152-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गर्मी से बिलबिलाए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गर्मी से बिलबिलाए मरीज
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गर्मी से बिलबिलाए मरीज
जनरेटर का पैनल जलने से सवा घंटे बाधित रही बिजली
4 घंटे शटडाउन के बीच मरीजों को झेलनी पड़ी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शनिवार को सवा घंटे तक पूरे जिला अस्पताल की बिजली बाधित रही। इससे यहां भर्ती मरीजों के साथ ही ओपीडी में खुद को दिखाने आए मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बताया जाता है कि शनिवार को पावर कॉर्पोरेशन ने चार घंटे बिजली का शट डाउन ले रखा था। उसी बीच जिला अस्पताल में लगे जनरेटर का पैनल भी जल गया। जिससे 24 घंटे बिजली वाले जिला अस्पताल में बिजली का संकट खड़ा हो गया।
शनिवार और रविवार को पावर कारपोरेशन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मंडल के चारो जिलों की बिजली का शट डाउन ले रखा है। इसलिए शनिवार को जैसे ही सुबह के साढ़े 9 बजे सभी चार जिलों की बिजली गोंडा कंट्रोल से काट दी गई। जिसमें 24 घंटे बिजली वाला हास्पिटल फीडर भी शामिल था। बिजली कटते ही जिला अस्पताल में लगे जनरेटर को चलाने का प्रयास किया गया। लेकिन जनरेटर चालू होता, इससे पहले ही उसका पैनल में खराबी आ गई और वह तेज स्पार्किंग के साथ जल गया। जिससे सवा घंटे तक जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ा। जिला अस्पताल में बिजली का काम देखने वाले मो.इस्लाम ने बताया कि जनरेटर के पैनल में आई खराबी से करीब सवा घंटे तक अस्पताल की बिजली बंद रही। जिसे ठीक करने के बाद पूर्ववत बिजली बहाल करा दी गई। उधर सवा घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रहने से डाक्टर की गैलरी में लगने वाली ओपीडी में पूरी तरह से अंधाकुप सा माहौल रहा। जबकि अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों को भी इससे खासी दिक्कतें उठानी पड़ी।
इनसेट
4 के बजाए साढ़े 4 घंटे काटी बिजली
शनिवार को पारेषण खंड विभाग ने जो शट डाउन सिस्टम कंट्रोल से लिया था। वह सिर्फ 4 घंटे का ही था। लेकिन कटौती इससे आधे घंटे ज्यादा की गई। सुबह 9 बजे बिजली काटने के बजाए कटौती का सिलसिला साढ़े 9 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे कहीं जाकर बिजली बहाल हो पाई। ऊपर से पारेषण खंड विभाग के आधे घंटे देर से बिजली बहाल शिकए जाझ्ने के बावजूद झंझरी क्षेत्र में आधे घंटे और ज्यादा बिजली काटी गई। जिससे बिजली को लेकर लोगों की परेशानी एक घंटे तक बढ़ी रही।