{"_id":"595e7be54f1c1b96798b4726","slug":"141499364325-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की बारिश से शहर पानी-पानी, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की बारिश से शहर पानी-पानी, बढ़ी परेशानी
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सड़कें लबालब, राहगीर परेशान
गोंडा। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सड़कों पर पानी भर गया है, इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बुधवार को शुरू हुई रुक-रुककर बारिश गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार को सुबह थोड़ी राहत मिलते ही लोग स्कूल व कार्यालय पहुंचे लेकिन दोपहर के बाद फिर बारिश शुरू हो गई। छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को भीगते हुए घर लौटना पड़ा। बारिश से शहर में ध्वस्त हो चुकी जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई। कूड़ों से पटी नालियों का पानी जगह-जगह सड़क पर बहता दिखा। जलभराव व गंदगी से लोगों में आक्रोश है। बुधवार को दिन भर बारिश से शहर में सफाई नहीं हो पाई। गुरुवार को भी यही हाल रहा। अगर बारिश आगे भी ऐसे ही होती रही तो जलभराव व गंदगी से शहर पट जाएगा।