{"_id":"594bf7fa4f1c1b6f788b45ef","slug":"141498150906-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन हैंडपंप खराब
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज में पानी को तरस रहे ग्रामवासी
12 हैंडपंप खराब, पेयजल की किल्लत
करनैलगंज (गोंडा)। शुद्ध पेयजल के लिए करनैलगंज ग्रामीण के ग्रामवासी तरस रहे हैं। इस ग्राम पंचायत में लगे 12 इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंपों को सही कराने की मांग की है।
तहसील व ब्लॉक की सदर ग्राम पंचायत करनैलगंज ग्रामीण के सत्यपाल मौर्या, शिवकुमार, राजेश कुमार, श्रवण कुमार, आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। बजरंग नगर मेंहदीहाता में हनुमान गढ़ी मंदिर के सामने लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। ग्राम पंचायत के मेंहदी हाता में धनीराम शर्मा, नचनी में रामप्रकाश मौर्या व रामसभा, सादीपुरवा में इंद्रजीत गौतम, कन्जरपुरवा में संतोष कुमार व राम सहाय, रिशाला मजरे में राजेंद्र कुमार व रामानंद, बरवलिया मजरे में चमनलाल, नादीपुरवा मजरे में अंगनू मास्टर, मिस्कौट में राजपाल मौर्या के घर के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। उधर, बीडीओ रणजीत गुप्ता ने बताया कि मामले में शिकायती प्रार्थना पत्र आया है। जिस पर ग्राम पंचायत सचिव को हैंडपंपों को रिबोर व मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।