फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14 village elected

14 प्रधान निर्वाचित

Mon, 08 Jul 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
14 village elected
08जीडीएपी3-गोंडा के मनकापुर में विजेता प्रधान को प्रमाणपत्र सौंपते बीडीओ - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के 14 ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव की मतगणना में सोमवार को एक के निवरोध निर्वाचित होने के साथ कुल 14 ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किये गये हैं। दो जिला पंचायत सदस्य के अलावा एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए चुनाव की मतगणना होने के बाद सोमवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। निर्वाचित ग्राम प्रधानों व जिपं सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य को निर्वाचित प्रमाणपत्र दिया गया।वहीं निर्वाचित उम्मीदवारों के समर्थकों ने विजयी जश्न मनाकर खूब रंग गुलाल उड़ा कर अपने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

उप चुनाव में परसपुर व भौरीगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे प्रारम्भ हुई। जिला पंचायत सदस्य पद परसपुर से दो महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। जिसमें प्रोमवती पत्नी बड़कऊ निर्वाचित घोषित की गईं। प्रोमवती को 4309 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी केतकी पत्नी प्रेमचंदर को 2744 मत मिला । वहीं जिला पंचायत क्षेत्र भौरीगंज से तीन महिला प्रत्यासी मैदान में थीं जिसमें से नीलम ने बाजी मारी। जिसमें नीलम पत्नी देशराज यादव को 4434 मत, संजू देवी पत्नी सूर्यप्रकाश को 4140, बृजरानी पत्नी हरी को 2661 कुल मत प्राप्त हुये। इस तरह नीलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजू देवी को 294 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

दोनों जिला पंचायत सदस्य पद की सीटें महिला उम्मीदवारों के लिये आरक्षित थी। आरओ राजित राम प्रजापति ने बताया कि उम्मीदवारों को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। मनकापुर विकास खंड के पंडित पुर ग्राम पंचायत के उप चुनाव में राकेश कुमार 219 मत से विजयी हुए। कुल 698 वोट पड़े जिसमे राकेश को 450 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी फूलपता को 231 वोट मिले। 17 वोट अवैध घोषित हुए। मनकापुर ब्लॉक के ग्राम समरू पुर से कैलाश नाथ मिश्रा 66 मतों से विजयी घोषित हुए। कुल 812 मत पड़े जिसमें कैलाश नाथ मिश्रा को 422 मत, प्रेमा देवी को 356 मत मिले 34 मत अवैध मिले। मसकनवा विकास खंड छपिया के संगवा व ढडौवा ग्राम पंचायत के उप चुनाव की मतगणना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के संगवा से मुकेश कुमार और ढधौवा से भानमती बिजयी रही।संगवा ग्राम पंचायत मे कुल पड़े 1102 मतों मे मुकेश कुमार को 554 व रामबरन को 525 मत मिले। 23 मत अवैध रहे। ढधौवा ग्राम पंचायत में कुल पड़े 1242 मतों मे भानमती को 615 मत, किरन को 483 मत मिले जबकि तीसरी प्रत्याशी शिवकली को 120 मत प्राप्त हुये। यह आरओ प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के दो गांवों में प्रधान पद के चुनाव की मतगणना सम्पन्न हुई, जबकि दो ग्राम प्रधानों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अपर उप जिला मैजिस्ट्रेट वी के प्रसाद, बीडीओ पन्ना लाल व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे आदि मतगणना में तैनात रहे। वजीरगंज ब्लॉक के मोहनपुर से भीखूराम 558 मत पाकर निर्वाचित घोषित किये गए।
द्वितीय स्थान के बलराम को 389 मत मिला। जबकि गनेशपुर ग्रंट में पप्पू सोनकर 432 मत पाकर विजयी हुए। मथुरा प्रसाद 391 मत पाकर द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं सहिबापुर में दिनेश प्रताप सिंह व बल्लीपुर में रेखा सिंह पत्नी अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना के दौरान बाहर दो उम्मीदवार समर्थकों में नोकझोंक व गालीगलौज हुई। इस पर पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को अलग किया। आरओ जगदीश प्रसाद यादव ने निर्वाचित प्रधानों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इसी क्रम में सोमवार को इटियाथोक ब्लाक के ग्राम पंचायत इटियाथोक के उप चुनाव में प्रधान पद पर कुमकुम दुबे निर्वाचित हुई।उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नीलम शुक्ल को 360 वोटों से पराजित किया।

कुमकुम दूबे को 1349 और नीलम शुक्ला को 989 मत मिले। आरओ बालकराम ने कुमकुम दूबे को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान बीडीओ दिनेश यादव, विकास मिश्र प्रभाकर शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जिले के जिन ब्लाक के ग्राम पंचायतों में चुनाव था वहां के ब्लाकों पर आज मतगणना का रूझान जानने के लिए बड़ी तादात में उम्मीदवारों के समर्थक डटे रहे। अपने निर्वाचित उम्मीदवार के बाहर निकलने पर समर्थकों ने माला पहना कर खुशी जताने के लिए खूब रंग गुलाल उड़ाया। वहीं इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायन ने बताया कि बभनजोत ब्लाक का रिजल्ट अभी नहीं मिल सका है। शान्तिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुई। सभी निर्वाचित ग्राम प्रधान व जिपं सदस्य को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed