फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14 people injured in fight, case against 19

मारपीट में 14 लोग घायल, 19 के खिलाफ केस

Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
14 people injured in fight, case against 19
परसपुर (गोंडा)। अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में मंगलवार को चार महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। वहीं दो महिलाओं सहित 19 लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना ग्राम मधईपुर कुर्मी, मोल्हूपुरवा की है। यहां के निवासी दयाराम ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि खेत की मेढ़ काटने के विवाद को लेकर आरोपियों ने मंगलवार की देर शाम उससे अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। शोर करने पर उसकी पत्नी ज्ञानमती, पिता रामकिशुन बचाने दौड़े तो उन्हे भी मारापीटा। रामधीरज यादव, शंकर यादव, छोटके यादव व बड़के यादव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के रामधीरज ने भी इसी विवाद में उसे तथा उसके बेटे बड़कऊ यादव के साथ अभद्रता कर पिटाई करने आरोप लगाते हुए दयाराम यादव, रामकिशुन यादव, ज्ञानमती पत्नी दयाराम व रामकिशुन यादव की पत्नी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। दूसरी घटना में ग्राम लच्छन पुरवा, डेहरास निवासी पवन प्रताप सिंह ने ननके गोस्वामी के खिलाफ थाने में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि वह अपने खेत की सुरक्षा के लिये खेत के चारों तरफ सीमेंट का पिलर गाड़ रखा था। जिसे आरोपी ने मंगलवार की रात में तोड़ दिया। पवन प्रताप ने आरोपी ननके गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीसरी घटना में ग्राम नीरपुर ख्याला पोखरा निवासी महाराजदीन वर्मा ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर आरोपियों ने मंगलवार की रात तकरीबन 12 बजे उससे अभद्रता कर पीटना शुरु कर दिया। शोर करने पर बचाने जब उसके बेटे महेश कुमार वर्मा व मनीष कुमार वर्मा पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजदीन ने बलराम वर्मा, रामकुमार वर्मा व शिवकुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी प्रकरण में शिवकुमार वर्मा ने भी दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर चढ़ आए और अभद्रता करते हुए मारने-पीटने लगे। जब उसकी पत्नी व बहन पूजा बचाने दौड़ी तो उन्हें भी मारापीटा। महेश वर्मा, मनीष वर्मा, महाराजदीन वर्मा व मनोज वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चौथी घटना में ग्राम पूरे लाली, कविराजन पुरवा की रहने वाली रिंकी देवी पत्नी रसिक शर्मा ने आरोप लगाया कि बुधवार की देर शाम गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ अभद्रता कर उसकी पिटाई कर दी। बचाने दौड़े उसके बेटे शिवशक्ति को भी मारापीटा। रिंकी देवी पत्नी रसिक शर्मा ने गोपाल शर्मा, अजय शर्मा व पवन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो महिलाओं सहित 19 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed