फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   यस सर-मैम की जगह जयहिंद व जयभारत बोलेंगे स्कूल के बच्चे

यस सर-मैम की जगह जयहिंद व जयभारत बोलेंगे स्कूल के बच्चे

Fri, 11 Jan 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
यस सर-मैम की जगह जयहिंद व जयभारत बोलेंगे स्कूल के बच्चे
गोंडा। प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने के लिए शिक्षक जैसे ही नाम पुकारता है, तो बच्चे अब तक यस सर या यस मैम कहते रहे। लेकिन यहां प्राइमरी स्कूलों में एक नई पहल शुरू कर दी गई है। इस अनूठी पहल की शुरुआत बेलसर के बकौलीपुरवा प्राइमरी स्कूल से हुई है। यहां बच्चे अब नाम पुकारते ही जय हिंद और जय भारत बोलते हैं।
विज्ञापन



यह पहल शुरू कराने वाले प्राइमरी स्कूल के शिक्षक राखाराम गुप्त का मानना है कि छात्र-छात्राओें में देश के प्रति आस्था व राष्ट्रभक्त बनाने में यह पहल कारगर साबित होगी। इसीलिए यह व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रार्थना सभा मोबाइल और लैपटॉप आदि के माध्यम से करानी शुरू की गई है। मोबाइल साउंड से जुड़ा रहता है और पूरी प्रार्थना सभा आडियो विजुअल के माध्यम से होती है।
विज्ञापन



इस कार्यक्रम से कई शिक्षक व सामाजिक व्यक्ति बच्चों को फोन पर ही आदर्श वाक्य बता चुके हैं। बेलसर के वरिष्ठ एबीआरसी नरेंद्र कुमार सिंह ने गुरु, माता-पिता के साथ बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित किया है।। गुरुवार को अमर उजाला से बच्चों का मोबाइल पर संपर्क कराया गया। समाचार पत्र की ओर से बच्चों को मोबाइल पर ही प्रेरित करते हुए सपनों को साकार करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान छात्र-छात्राअेां को एपीजे अब्दुल कलाम के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय मौहारी रुपईडीह से विभा चौधरी ने बच्चों को विचार बताए। कर्म करो फल की इच्छा मत करो। प्राथमिक विद्यालय महेशपुर की शिक्षिका कल्पना तिवारी ने बच्चों को खरगोश और कछुए की कहानी सुनाई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बड़का नियावा से संतोष कुमार पांडेय ने बच्चों को लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक राखाराम का कहना है कि बच्चों को मोबाइल पर लोगों के विचार सुनाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और अभिरुचि बढ़ती है।


स्कूल के बच्चों से कराया अमर उजाला का संवाद
प्राइमरी स्कूल बकौलीपुरवा के बच्चों से मोबाइल पर संवाद कराया। शिक्षक राखाराम ने अमर उजाला समाचार पत्र के बारे में बच्चों को बताया और अमर उजाला को मोबाइल से जोड़ा। साउंड को मोबाइल से कनेक्ट करके अमर उजाला से बात कराई और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के अमर उजाला का आभार भी जताया।


बच्चों में बढ़ रहा है देशभक्ति का जज्बा
प्राइमरी स्कूल बकौलीपुरवा में नवाचार कार्यक्रम के तहत यह पहल की गई है। इससे बच्चों में देशभक्ति के जज्बे का विकास हो रहा है। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। इससे बच्चों में अभिरुचि भी बढ़ रही है।

- राखाराम, शिक्षक


पहल करने वाले शिक्षक का होगा सम्मान
प्राइमरी स्कूल बकौलीपुरवा में शिक्षक राखाराम ने यह नई पहल की है। यह अच्छी पहल है, इसके साथ ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी का प्रयोग भी शिक्षक ने किया है। शिक्षक को सम्मानित कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। निदेशक बेसिक शिक्षा ने शिक्षक राखाराम को सम्मानित करने की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह, मनीष वर्मा, विवेक पाठक, महेश चंद्र को भी सम्मान मिलेगा।
- मनिराम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed