{"_id":"5bb65225867a55644a0cac31","slug":"131538675237-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के इंकार पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की आपतिजन की तश्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के इंकार पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की आपतिजन की तश्वीर
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एक युवक ने किशोरी से छेड़खानी करते हुए उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली। इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल करने के लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसे अपने ठिकाने पर बुलाया। किशोरी इंकार करने पर युवक ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
पीड़िता का पिता आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर गया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाना धानेपुर में तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किशोरी के पिता ने गुरुवार को एसपी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
थाना धानेपुर क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की है। जिसमें कहा कि उसकी बेटी पांचवीं की छात्रा है। उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने उसकी बेटी से छेड़खानी करते हुए आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली और बेटी को ब्लैकमेल करने के लिए उसे आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपने ठिकाने पर बुलाया।
विज्ञापन
उसकी बेटी ने आरोपी से मिलने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने 19 सितंबर को आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर बने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दी। किशोरी के पिता ने एसपी को बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना धानेपुर गया तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
मामले में एसपी में थानाध्यक्ष धानेपुर केे रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष धानेेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि वह अवकाश पर थे, किशोरी का पिता उनसे नहीं मिला था। कप्तान का आदेश मिला है, रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।