{"_id":"59986b3b4f1c1b3f3c8b4792","slug":"131503161147-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के व्यवहार से आहत छात्र छात्राओं ने झाड़ू लेकर घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के व्यवहार से आहत छात्र छात्राओं ने झाड़ू लेकर घेरा थाना
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र छात्राओं ने झाड़ू लेकर घेरा थाना
एसओ के माफी मांगने के बाद शांत हुए छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज। स्वच्छता अभियान चला रहे अध्यापकों से अभद्रता करना शनिवार को तरबगंज के पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ नाराज सैकड़ों छात्र छात्राओं ने हाथ में झाड़ू लेकर थाने का घेराव किया और वहीं धरने पर बैठ गए। घंटों तक थाने में हंगामा होता रहा और पुलिसकर्मी थाने के भीतर दुबके रहे। सूचना पर पंहुचे भाजपा विधायक ने बच्चों को समझा बुझाकर शांत कराया और थाने के एसओ ने अध्यापकों से माफी मंागी। इसके बाद बच्चे शांत हुए।
तरबगंज थाने के सामने किसान बालिका इंटर कॉलेज है। थाने के सामने विद्यालय स्थित होने के कारण विद्यालय के गेट पर तमाम वाहन आकर खड़े हो जाते हैं जिससे विद्यालय के गेट पर गंदगी जमा हो जाती है। शनिवार को कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अध्यापकों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला रखा था। इसी क्रम में कालेज के प्रधानाचार्य गेट के सामने खड़े वाहनों को हटाने की मांग को लेकर थाने गए थे। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय थाने पर तैनात मुंशी विकास दूबे और होमगार्ड राम कुमार पाण्डेय ने उनसे अभद्रता कर दी। प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता की जानकारी मिलते ही कॉलेज के सभी अध्यापक और सैकड़ों छात्र छात्राएं थाने कैंपस में इकट्ठा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी । हाथों में झाडू़ लिए सैकड़ों छात्र छात्राओं ने थाने का घेराव किया और वहीं पर धरने पर बैठ गए। यह हंगामा घंटों तक चलता रहा और थाने के पुलिसकर्मी अपने कमरों में दुबके रहे। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छात्र छात्राओं और अध्यापकों को विद्यालय में वापस भेजा। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम उमेश चंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने विद्यालय कैंपस में जाकर शिक्षकों से माफी मांगी और अपने मातहतों की कार्यशैली पर खेद प्रकट किया।