{"_id":"593c313e4f1c1bdd1b8b4575","slug":"131497116990-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात के पूरेखेमकरन गाव की घटना
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे खेमकरन गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में एक व्यक्ति बाल बाल बच गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने खुद मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के शिवशंकर अवस्थी ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका गांव के ही नानबाबू गुप्ता से जमीन को लेकर पुराना विवाद है। इसी रंजिश को लेकर शनिवार को नानबाबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि नानबराबू ने उस पर दो गोलियां दागी लेकिन निशाना सटीक न होने के कारण उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। पुलिस फायरिंग की घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने भी गांव जाकर मामले की जानकरी ली और कोतवाल देहात को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।