फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1302 students participated in the Mathematics Olympiad

Gonda News: गणित ओलंपियाड में 1302 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Sat, 27 Sep 2025 06:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
1302 students participated in the Mathematics Olympiad
बलरामपुर। विद्यार्थियों के गणितीय ज्ञान का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के 1302 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य मृदुला आनंद एवं बीएसए शुभम शुक्ल के पर्यवेक्षण में शुक्रवार सुबह ब्लॉक स्तर पर गणित ओलंपियाड परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में जनपद के सभी उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से चयनित मेधावी छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से 2-2 बच्चों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। हरैया सतघरवा ब्लॉक की गणित ओलंपियाड परीक्षा मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज में कराई गई। बीईओ सियाराम वर्मा ने बताया कि इस ब्लॉक से चयनित 164 विद्यार्थियों में से 91 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीईओ ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से टॉप 10 बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को जनपद स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

रेहरा बाजार ब्लॉक की परीक्षा प्राथमिक विद्यालय रेहरा प्रथम में कराई गई। बीईओ रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि यहां पर कुल 69 छात्र-छात्राओं न भाग लिया। श्रीदत्तगंज ब्लॉक की गणित ओलंपियाड परीक्षा बीआरसी पर संपन्न हुई। बीईओ रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा में 40 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 10 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। तुलसीपुर ब्लॉक की परीक्षा बीआरसी कौवापुर में कराई गई। बीईओ स्वामी नाथ ने बताया कि गणित ओलंपियाड में 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी परीक्षा कराई गई। गणित ओलंपियाड की नोडल अधिकारी व डायट प्रवक्ता सपना वर्धन ने बताया कि जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता 13 से 14 अक्तूबर के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा में विद्यार्थियों को 30 सवाल हल करना था जिसमें से 20 सवाल बहुविकल्पीय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed