फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1300 accounts of Sukanya were opened in one day by campaigning

गोंडा: अभियान चलाकर एक दिन में खोले गए सुकन्या के 1300 खाते

Fri, 10 Feb 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
1300 accounts of Sukanya were opened in one day by campaigning
बलरामपुर। डाक विभाग ने बृहस्पतिवार को सुकन्या अभियान चलाया। मुख्यालय पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। डाकघरों पर लगाए गए शिविर में एक दिन में 1300 खाते खोले गए। साथ ही अब गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


वीर विनय चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में डाक अधीक्षक किरन सिंह ने कहा कि सरकार बेटियों को लेकर फिक्रमंद है। इसी कड़ी में सुकन्या योजना चलाई जा रही है। इसका मकसद बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना है। दस वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के नाम से उनके अभिभावक यह खाता खुलवा सकते हैं। इससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने कहा कि स्कूलों में पढ़ रहीं बालिकाओं का सुकन्या खाता खुलवाने के लिए शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में बेटियों की सुकन्या योजना का खाता खुलवाने पर रूकैया, पूनम तिवारी व सुमन को पासबुक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेत्री झूमा सिंह, ज्योत्सना शुक्ला, विमला तिवारी, पोस्ट मास्टर बीडी मिश्र, मधु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed