फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13 people, including nine women, nominated for the post of head

प्रधान पद पर नौ महिलाओं समेत 13 लोगों ने किया नामांकन

Fri, 24 Jan 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
13 people, including nine women, nominated for the post of head
गोंडा (कटरा बाजार)। पंचायत उप चुनाव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान पद पर नौ महिलाओं समेत 13 लोगों ने नामांकन किया है। इसी के साथ सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने पर्चा भरा है। उप चुनाव में तीन फरवरी को मतदान व पांच फरवरी को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

उप चुनाव में विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत मथुरा के प्रधान पद के लिए दो महिला सहित पांच लोगों ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय के सभागर में नामांकन किया गया। निर्वाचन अधिकारी उप कृषि निदेशक मुकुल तिवारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए राज कुमार सिंह, कलावती सिंह, निशा सिंह, इद्रीश व साबिर अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 जनवरी को होगी। इसी दिन नाम वापसी भी होगी। 28 जनवरी को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। तीन फरवरी को मतदान व 5 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत मथुरा के ग्रमा प्रधान जहरुद्दीन को वित्तीय अनियमितता के कारण बर्खास्त कर दिया गया था। तभी से यहां प्रधान का पद रिक्त था। वजीरगंज की ग्राम पंचायत नौबस्ता में प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव में पतिराजी, लीलावती, सरोजनी, गायत्री, संतोष कुमारी व आनंदिता रजत ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि 27 जनवरी को पर्चों की जांच और नाम वापसी तथा 28 जनवरी को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। नवाबगंज की ग्राम पंचायत बहादुरा के ग्राम प्रधान पद पर अमरीका पुत्र पियारे व राजदेई पत्नी राजाराम ने नामांकन दाखिल किया है। होलापुर काजी ग्राम पंचायत से सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने पर्चा भरा है। इस दौरान अंकित सिंह, अरविंद सिंह, टिंकू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed