{"_id":"5bafb7a5867a557f195f4ba8","slug":"121538242469-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकवाणी केंद्र का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकवाणी केंद्र का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकवाणी केंद्र का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
गोंडा। जमुनहा बाजार में लोकवाणी केंद्र के पीछे का ताला तोड़कर शनिवार की देर रात चोरों ने 65 हजार की नकदी व एक लाख का सामान पार कर दिया। मामले में थाना छपिया में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना छपिया क्षेत्र के बभनान चौकी अंतर्गत जमुना बाजार में मुखराज वर्मा उर्फ रामपाल अपने निजी मकान में लोकवाणी केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह वह शुक्रवार को दुकान बंद कराने के बाद अपने पैतृक गांव परसा तप्पा कोट चले गए थे।
दुकान की चाबी दुकान पर काम करने वाले सोनू को दे गए थे। मुखराज के मुताबिक सोनू देर शाम दरवाजा बाहर से बंद कर दुकान की छत पर सोने चला गया। शनिवार की सुबह पांच बजे जब वह सोकर उठा तो उसने फोन करके बताया कि दुकान में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान डायल 100 पर चोरी की सूचना दर्ज कराई गई।
मुखराज ने बताया कि चोर दुकान में रखी 43 हजार रुपए नकदी, कंप्यूटर, दो लैपटॉप, पांच प्रिंटर, दो स्वैप मशीन, एक कैमरा, एक सैमसंग मोबाइल, दो इनवर्टर लेकर फरार हो गए। मुखराज ने बभनान चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार राव ने बताया सूचना मिली है, जांच की जा रही है।