{"_id":"59a2fb164f1c1b6c768b47ad","slug":"121503853334-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ नहीं आया हैवान, डीएम व एसपी देने पहुंचे आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ नहीं आया हैवान, डीएम व एसपी देने पहुंचे आश्वासन
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ नहीं आया दरिंदा
जिला अस्पताल में भर्ती महिला से रेप का मामला
पीड़िता से मिले डीएम व एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती रोगी से रेप करने वाला हैवान स्वास्थ्य कर्मी दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। हां अलबत्ता यह जरूर हुआ कि प्रभारी डीएम व एसपी ने पीड़िता से मिलकर उसे ढांढस बंधाया।
श्ुाक्रवार की रात जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती रोग पीड़िता से दुराचार की घटना दूसरे दिन भी आरोपी स्वास्थ्य कर्मी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उसके रिश्तेदारी सहित अन्य स्थानों से सुरागरसी में जुटी पुलिस को कुछ जानकारियां जरूर मिली है जिन पर पुलिस ने अमल कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश शुरू कर दी है। रविवार को प्रभारी डीएम सीडीओ दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की और उसे ढांढस बंधाया। एसपी ने सीएमओ से घटना की रात को जिन चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी थी, उनकी डिटेल मांगी। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को स्वास्थ्य विभाग ने बचाने का प्रयास किया तो जिन चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी थी, उनकी संलिप्तता मानकर जेल भेजा जाएगा।
सीएमओ डॉ.एसके श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि शर्मनाक घटना के दोषी को पकडने के लिए जो भी संभव है सहयोग किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार ने अस्पताल के कर्मियों से पूछतांछ कर आरोपी के चाल चलन की जानकारी ली।
विज्ञापन
सरकारी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का होगा वेरीफिकेशन
गोंडा। सरकारी अस्पतालों में तैनात सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कमयों का पुलिस वेरीफिकेशन करेगी। यह निर्देश रविवार को प्रभारी डीएम सीडीओ दिव्या मित्तल ने पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह एवं सीएमएस डॉ.एसके श्रीवास्तव को दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का पुलिस से वेरीफिकेशन कराया जाए।
24 घंटे के अंदर हो गिरफ्तारी
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में महिला के साथ दुराचार मामले में लिटिल एंजिल एजूकेशनल सोसाइटी के बैनर तले महिलाओं ने डीएम व एसपी से मिलकर आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की। सोसाइटी की अनीता श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न हुई तो वे सब धरना प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान राधा मिश्रा, सायदा खातून, संतोष ओझा, रेखा श्रीवास्तव, स्वाती श्रीवास्तव, वासिद अली,मधु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।