फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 hour power to villages

गांवों को 12 घंटे मिलेगी बिजली

Wed, 07 Oct 2015 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिले में सूखे के मद्देनजर गांवों को होने वाली बिजली आपूर्ति का दायरा पावर कॉर्पोरेशन ने बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है। अभी तक गांवों को दिन-रात दो पालियों में मिलाकर 10 घंटे बिजली मिला करती थी, लेकिन 17 अक्तूबर तक कॉर्पोरेशन ने इसमें दो घंटे का इजाफा करते हुए गांवों को मिलने वाली बिजली का दायरा 10 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है।
विज्ञापन


ताकि किसान फसलों की सिंचाई स्टेट व प्राइवेट ट्यूबवेलों के मार्फत आसानी से कर सकें। पारेषण खंड विभाग के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि सिस्टम कंट्रोल से ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई में दो घंटे का इजाफा किए जाने संबंधी आदेश उन्हें मंगलवार की देर रात ही मिल गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से गांवों को 12 घंटे बिजली दी जा रही है। उनका कहना है कि सिस्टम कंट्रोल का यह नया शेड्यूल 17 अक्तूबर तक  के लिए है।

जिले में लागू बिजली का नया शेड्यूल
33 केवी फीडर    आपूर्ति का समय           आपूर्ति
धानेपुर            दिन में 3-7, रात में 10-4        12 घंटे
तरबगंज            दिन में 12-2, रात 8-4            12 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज        दिन में 12-4, रात 8-5            12 घंटे
बालपुर            शाम 7 से दिन में 3 बजे        20 घंटे
नवाबगंज        रात 12 बजे से शाम 6 बजे        18 घंटे

जिले में 33 केवी क्षमता के अलग-अलग कुल 22 बिजलीघर हैं। जबकि 11 केवी के पांच फीडर जेल रोड स्थित 220 केवी बिजली कंट्रोल रूम से निकले हैं। इसके अलावा जिले के 2 बिजलीघर खरगूपुर व इटियाथोक ऐसे भी हैं, जिन्हें गोंडा के बजाय बलरामपुर 132 केवी बिजलीघर से बिजली मिलती है। इनकी आपूर्ति का समय 10 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है। साथ ही इसकी सूचना पारेषण खंड विभाग के अधिकारियों से वितरण खंड विभाग के अभियंताओं को भी मुहैया कराई गई है।


सूखे के मद्देनजर पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई में दो घंटे का इजाफा किया है, जिसका मैसेज सिस्टम कंट्रोल से उन्हें मंगलवार की रात में ही मिल गया था। जिले के प्रत्येक बिजलीघरों के अभियंता, एसडीओ व एक्सईएन को अपने-अपने क्षेत्रों मे लाइन फाल्ट इत्यादि समस्याएं दूर करते हुए लोगों को 12 घंटे बिजली मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले अभियंता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -हर्ष मुंशी, मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed