फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.19 lakh voters have been excluded from the list in the investigation conducted so far

Gonda News: अब तक हुई जांच में सूची से बाहर हुए 1.19 लाख वोटर

Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
1.19 lakh voters have been excluded from the list in the investigation conducted so far
गोंडा। पंचायत चुनाव में फर्जी वोटरों के जरिए चुनावी गुणा-गणित सेट करने वाले दावेदारों को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले बड़ा झटका लगा है। जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के सत्यापन के दौरान अब तक 1.19 लाख मतदाताओं के नाम सत्यापित न हो पाने के कारण सूची से हटाए गए हैं। मतदाता सूचियों में दर्ज वोटरों के नाम का सत्यापन 16 मार्च तक चलेगा। शुक्रवार को मनकापुर तहसील में डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच व फीडिंग की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

जिले की 1,192 ग्राम पंचायतों में प्रधान, सदस्य, बीडीसी और डीडीसी के 17,927 पदों पर पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। इसके लिए डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन व फीडिंग का काम तहसील स्तर पर किया जा रहा है। मनकापुर तहसील स्तर से शत-प्रतिशत संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच व फीडिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 7,34,551 संभावित डुप्लीकेट वोटरों की जांच का काम पूरा हो चुका है। जांच में 6,15,013 मतदाता सही पाए गए हैं जबकि 1,19,538 मतदाताओं का सत्यापन न हो पाने से इनका नाम सूची से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। फर्जी पाए गए हैं इन वोटरों में मृतक, स्थानांतरित, दो जगह पंजीकृत वोटरों के नाम शामिल हैं। इनके माध्यम से फर्जी तरीके से मतदान करा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सकता था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण का कहना है कि मनकापुर तहसील स्तर से डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच व फीडिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यहां 20 प्रतिशत से अधिक फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। 16 मार्च तक अन्य तहसीलों में भी जांच व फीडिंग का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान गोंडा, मनकापुर, तरबगंज और करनैलगंज की मतदाता सूची में 10,04934 संभावित डुप्लीकेट वोटरों के पंजीकृत होने की आशंका जताई गई थी। इसमें लगभग 16.25 प्रतिशत मतदाता फर्जी पाए जा चुके हैं। अभी लगभग 2,70,383 मतदाताओं की जांच होना बाकी है। फीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed