फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आयुक्त ने सात अधिशासी अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

आयुक्त ने सात अधिशासी अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 31 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने सात अधिशासी अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
आयुक्त ने सात अधिशासी अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


गोंडा। नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में लंबित ऑडिट आपत्तियों की मंडलीय बैठक से बिना सूचना गायब रहने पर नाराज कमिश्नर आयुक्त सुधेश कुमार ओझा ने सात नगर पालिका अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दिया है।
साथ ही 15 दिनों के अंदर आडिट आपत्तियों का निस्तारण कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश उपनिदेशक स्थाई निधि लेखा परीक्षा को दिए हैं।

आयुक्त सभागार में नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में लंबित ऑडिट आपत्तियों की मण्डलीय बैठक से ईओ बहराइच पवन कुमार, ईओ बलरामपुर, ईओ करनैलगंज, ईओ जरवल, ईओ भिनगा, ईओ नानपारा, ईओ सिरसिया बिना सूचना गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


नाराज आयुक्त ने अनुपस्थित सभी अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है तथा संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को ऐसे लापरवाह ईओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट आपत्तियों की समीक्षा के दौरान बहराइच नगर पालिका में सबसे ज्यादा 2393 ऑडिट आपत्तियां लंबित पाई गईं तथा 36 लाख का भुगतान भी लंबित पाया गया। इसी प्रकार गोंडा नगर पालिका में 2115 ऑडिट आपत्तियां लंबित पाई गईं।

आयुक्त ने उपनिदेशक स्थाई निधि लेखा परीक्षा देवीपाटन मंडल को सख्त चेतावनी दी है कि वे 15 दिनों के भीतर ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण कराकर संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति के साथ पत्र भेजें। आडिट आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयुक्त ने सभी ईओ निर्देश दिए कि सरकार की मंशानुरूप अपने अपने नगर पालिका या नगर पंचायत क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित कराने के लिए जगह का चिन्हांकन कर रिपोर्ट जिससे शासन का सूचित किया जा सकें।

स्वच्छ भारत मिशन शहरी में भी आकड़े बाजी न कर धरातल पर काम करने तथा शहर को पूरी तरह साफ सुथरा रखने के लिए बरसात के मौसम में लगातार अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास बनाए जाने के भी जमीन खोजकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से 31 अगस्त तक भरत सरकार की टीम द्वारा शहरों व गावों में स्वच्छता का सर्वेक्षण किया जाएगा इसलिए सभी अधिकारी अभी से सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में अभियान चलाकर साफ सफाई दुरूस्त कराएं।


बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन आरएन वाजपेयी, उपनिदेशक स्थाई निधि लेखा परीक्षा सहित सभी जिलों के लेखा परीक्षक, ईओ गोंडा बलबीर सिंह, ईओ कटरा सुरभि पाण्डेय सहित अन्य नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed