फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया तो होगी कड़ी कार्रवाई

अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया तो होगी कड़ी कार्रवाई
अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया तो होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


गोंडा। मण्डल के जनपदों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त ने जिला पंचायतराज अधिकारियों को शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने मनरेगा की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय व विधिक कार्रवाई कराते हुए वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त एसबीएस रंगाराव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में लगातार अनियमितता बरते जाने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है। इसलिए स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि यदि आपत्रों का चयन कर अनुचित लाभ देने का मामला उनके संज्ञान में आएगा तो समबन्धित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ वसूली भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में मण्डल में शौचालय निर्माण के लिए दो लाख दस हजार नौ सौ सत्रह शौचालयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें गोंडा में 70537, बहराइच में 58938, श्रावस्ती में 39592 तथा बलरामपुर में 41850 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। लक्ष्य के सापेक्ष पूरे मण्डल मे अब तक 38.59 प्रशित शौचालय ही बन पाए है।

इसके अलावा ओडीएफ के लिए मण्डल में निर्धारित कुल 2305 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष मात्र 13.51 प्रतिशत राजस्व ग्रामों को ओडीएफ कराया जा सका है, जिसमें गोंडा में 891, बहराइच में 694, बलरामपुर में 473 तथा श्रावस्ती में 247 राजस्व ग्रामों को ओडीएफ किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष गोंडा में 12.40 प्रतिशत, बहराइच में 14.53 प्रतिशत, बलरामपुर में 5.85 प्रतिशत तथा श्रावस्ती में 27.18 प्रतिशत की प्रगति हासिल हो पाई है। राज मिस्त्रियों के प्रशिक्षण की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि मण्डल में 6127 लक्ष्य के सापेक्ष 2927 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिनमें गोंडा से 2413 के सापेक्ष 850, बहराइच में 2017 के सापेक्ष 825, बलरामपुर में 1433 के सापेक्ष 472 तथा श्रावस्ती में 2064 के सापेक्ष 780 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

उपनिदेशक पंचायतीराज ने बताया कि मण्डल में अबतक कुल 176 ग्रामों को ओडीएफ किया जा चुका है जिसमें से 121 ग्रामों को मण्डल स्तर पर सत्यापित किया चुका है, जबकि जनपद स्तर पर कुल 49 ग्राम ओडीएफ सत्यापन के लिए लम्बित हैं। आयुक्त ने डीडी पंचातीराज को निर्देश दिए कि मण्डल के जनपदों में तहसील में 44, थानों पर 43, ब्लाकों पर 44 मॉडल शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराकर शीघ्र रिपोर्ट दें।

इसके अलावा मण्डलायुक्त ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हैण्डपम्पों के उच्चीकरण एवं रिबोर, आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण राज्यवित्त चतुर्थ वित्त मनरेगा अंश के धनराशि के हस्तांतरण की स्थितिए हैण्डपम्प रिबोर के सम्बन्ध में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, अनटाइड फण्ड से ग्राम पंचायतों में क्त्रस्य किए गए वजन मशीन एवं फ ागिंग मशीन की ग्राम पंचायतवार सूची की गहनता से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।


पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद आयुक्त ने आईजीआरएस की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ गोंडा दिव्या मित्तल, सीडीओ बहराइच, उपनिदेशक पंचातीराज एके सिंह, पीडी डीआरडीए गोंडा वीरपाल, डीपीआरओ गोंडा घनश्याम सागर, डीपीआरओ बहराइच राजेन्द्र प्रकाश, डीपीआरओ बलरामपुर अवनीश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed