{"_id":"59a2fb184f1c1b1d4e8b47d5","slug":"11503853336-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिर्फ 20 रुपये में होगा श्रमिकों का पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिर्फ 20 रुपये में होगा श्रमिकों का पंजीयन
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सिर्फ 20 रुपये में होगा श्रमिकों का पंजीयन
तीन साल तक के लिए एक साथ जमा कर सकेंगे अंशदान
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ने मजदूरों को बड़ी राहत दी है। न सिर्फ पंजीयन शुल्क बल्कि अंशदान शुल्क में भी भारी कटौती कर अधिक से अधिक श्रमिकों को पंजीकृत करने का मौका दिया है। अब श्रमिक सिर्फ 20 रुपये शुल्क जमा कर अपना पंजीयन करा सकेंगे। ।
इस बावत देवी पाटन मण्डल के उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर अंसारी ने बताया कि अब श्रमिकों से पंजीयन शुल्क 100 रुपये की जगह 20 रुपये व सालाना अंशदान 50 रुपये की जगह सिर्फ 20 रुपये लिया जाएगा। उन्होंने बोर्ड ने श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि कोई भी श्रमिक अब एक साथ तीन साल का अंशदान एक बार में जमा कर सकेगा। यही नही श्रमिकों को अपनी पुत्री की शादी के अनुदान के लिए सिर्फ एक वर्ष पुराना पंजीयन अनिवार्य होगा जबकि बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता के लिए भी एक साल पुराना पंजीयन अनिवार्य होगा पहले यह क्रमश: तीन व पांच साल पुराना पंजीयन होना अनिवार्य था। उन्होंने बताया कि नये नियम से मजदूरों को राहत मिलेगी।