फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 घंटे में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का हो रजिस्टे्रशन

24 घंटे में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का हो रजिस्टे्रशन

Sat, 10 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का हो रजिस्टे्रशन

विज्ञापन
दो दिन में पूरा करें प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन
सीडीओ ने दी अधिकारियों को चेतावनी
बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए पांच बीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। प्रभारी डीएम/सीडीओ दिव्या मित्तल ने अगले दो दिन में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का निर्देश अधिकारियों को दिया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास के लिए किसी अपात्र व्यक्ति के चयन पर उन्होंने ऐसे अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने को भी कहा है। शनिवार को यह निर्देश उन्होंने एक समीक्षा बैठक में दिए। जबकि इसी दौरान उन्होंने 5 विकास खंडों के बीडीओ को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया।
सीडीओ दिव्या मित्तल ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए किसी भी अपात्र का चयन कतई न हो और प्रियारिटी लिस्ट में सूचीबद्ध लाभार्थियों के क्रम का विचलन भी किसी भी दशा में होने पाए। वहीं सभी खंड विकास अधिकारियों को 13 जून तक की मोहलत देते हुए हर हाल में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का पंजीकरण स्वीकृति एवं जियो टैगिंग हर हाल करके रिपोर्ट देने को कहा हैं। समीक्षा में पता चला कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कुल 14953 आवासों का लक्ष्य मिला हुआ है। जिसके सापेक्ष अब तक 12816 लाभार्थियों का पंजीकरण तथा 11215 की जियो टैगिंग एवं 9481 लाभार्थियों के आवासों की स्वीकृति हो चुकी है।
विज्ञापन

24 मई 2107 तक प्रधानमंत्री आवास का 54 फीसदी पंजीकरण ही हुआ था, जो अब 85 फीसदी हो गया है। जबकि जियो टैगिंग 47 फीसदी से बढक़र 75 फीसदी, स्वीकृति 19 फीसदी से बढक़र 63 फीसदी प्रतिशत और एफटीओ 64 फीसदी तक साइन हो चुके हैं। वहीं अगले 24 घंटे के भीतर सीडीओ ने सभी पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया हैं। सीडीओ के मुताबिक प्रियारिटी लिस्ट में पात्रों के अलावा सेट डाटा के छूटे हुए तथा सेट डाटा के जो परिवार सम्मिलित नहीं हैं उन सभी परिवारों को 30 जून तक चिन्हित कर सूची पीडी डीआरडीए को हर हाल में उपलब्ध करा दें। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2015-16 तक समस्त इंदिरा आवास एवं लोहिया आवासों को आगामी 25 जून तक पूर्ण कराकर इसकी रिपोर्ट करने को भी उन्होंने कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विभिन्न माध्यमों से मिल रही शिकायतों को ग्राम पंचायतवार एवं ब्लाकवार एकत्र कराकर इसकी नोडल अधिकारियों से जांच कराने को कहा है। वहीं इस मौके पर प्रभारी डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने तथा जियो टैगिंग कराने पर जनपद के पांच खण्ड विकास अधिकारियों को सम्मानित किया। जिसमें हलधरमऊ, झंझरी, मनकापुर, छपिया व पण्डरी कृपाल के बीडीओ शामिल हैं जिन्होंने पन्द्रह दिन के भीतर निर्देशित लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का न सिर्फ पंजीकरण कराया बल्कि जियो टैगिंग भी करा दी। बैठक में पीडी डीआरडीए वीरपाल, डीडीओ अनिल कुमार, डीसी मनरेगा अशोक मौर्य के अलावा सभी ब्लाकों के बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed