फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1125 nomination for the post of prime candidates

प्रधान पद के लिए 1125 उम्मीदवारों ने भरा परचा

Mon, 16 Nov 2015 11:21 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक में शुरू हो गई। सोमवार शाम तक दोनों ब्लॉकों में प्रधान पद के 1125 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 749 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक जारी रहेगी। दोनों ब्लॉकों में नामांकन के लिए दिन भर उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक के आरओ एके सक्सेना ने बताया कि ब्लॉक की 115 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए 583 उम्मीदवारों ने सोमवार को परचा दाखिल किया है।

ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 1409 पदों के सापेक्ष 443 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया। आरओ ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


पचपेड़वा ब्लॉक के आरओ एपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक में ग्राम पंचायत के कुल 101 पदों के सापेक्ष ग्राम प्रधान पद के लिए 542 उम्मीदवारों ने सोमवार को परचा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य के 1237 पदों के सापेक्ष 306 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।


सोमवार को दोनों ब्लॉकों में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी रही। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक दोनों ब्लाकों में नामांकन पत्र दाखिल करने की गहमागहमी जारी रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed