{"_id":"5b2e794e4f1c1bb26e8b98e8","slug":"111529772366-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न माफियाओं के खिलाफ डीएम का हन्टर चलना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न माफियाओं के खिलाफ डीएम का हन्टर चलना शुरू
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटे की दो दुकानें निरस्त, 5 निलंबित, एक की जमानत जब्त
गोंडा। अनाज माफियाओं व सरकारी अनाज वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदारों के खिलाफ शनिवार को डीएम की सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव अनाज माफिया से मिलीभगत कर वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप में कोटे की दो दुकानें निरस्त कर दीं। साथ ही पांच दुकानों को निलंबित कर एक दुकान की जमानत जब्त कर लिया।
डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने अनाज माफियाओं के साथ मिली भगत कर अनाज वितरण में गड़बड़ी करने वाले बहुवन मदार माझा परसपुर के कोटेदार भवानी भीख सिंह, मलौली करनैलगंज के कोटेदार परमजीत, बसेरिया करनैलगंज के कोटेदार धनलाल मिश्र, पैडीबरा कटराबाजार के कोटेदार शोभाराम मिश्र तथा चुवाड़ छपिया के कोटेदार राममूर्ति की कोटे की दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही छपिया के तेनुआ रानीपुर के कोटेदार राम प्रसाद पाण्डेय तथा कटरा बाजार महापारा नागेश कुमार की कोटे की दुकान निरस्त कर दी है। इसके अलावा मनकापुर चौबेपुर के कोटेदार शोभाराम की जमानत राशि पांच हजार रूपये जब्त करने की कार्रवाई तथा कटरा बाजार मथुरा के कोटेदार नन्दलाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी 16 विकास खण्डों के अनाज गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी गोदामों से उठान की सीसीटीवी रिकार्डिंग की सीडी उपलब्ध कराने के भी आदेश सभी पूर्ति निरीक्षकों को जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी कोटेदारों को साफ चेतावनी दी है कि अब भी समय है सुधर जाएं वरना टीक नहीं होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में वितरण वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा।