फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   विद्युतीकरण में फिसड्डी है गोंडा : एमडी

विद्युतीकरण में फिसड्डी है गोंडा : एमडी

Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण में फिसड्डी है गोंडा : एमडी
समय पर काम नहीं हुआ तो इंजीनियर-ठेकेदार सब नपेंगे
विज्ञापन


गोंडा। भारत सरकार से होने वाले विद्युतीकरण की दो अलग-अलग योजनाओं में गोंडा की स्थिति बाकी जिलों से बेहद खराब है। अगर इसका काम दी गई डेडलाइन पर पूरा नहीं हुआ तो इसके दोषी चाहे एक्सईएन हों या ठेकेदार, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह कहना है पावर कारपोरेशन के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संजय गोयल का। जो सोमवार को पावर कारपोरेशन के एमडी कैंप कार्यालय पर देवीपाटन जोन से आए बिजली अधिकारियों से विद्युतीकरण का फीडबैक ले रहे थे।
विज्ञापन


एमडी संजय गोयल ने बताया कि पूरे सूबे में भारत सरकार की दो अलग-अलग योजनाएं 11वां व 12वां प्लान चालू है। जिसका काम 20 जून तक हर जगह लगभग-लगभग खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गोंडा में इसका काम शुरूआती दौर से जितना लेट हुआ, उसका नतीजा है कि अभी इसमें 3 से 6 महीने लग सकता है। सोमवार को इसी सब की समीक्षा के लिए वह गोंडा आए थे।

जहां पूरे जोन के उपखंड अधिकारियों के साथ एमडी संजय गोयल ने सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक मीटिंग की। मीटिंग खत्म होने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए एडी संजय गोयल ने बताया कि गोंडा में 11वें व 12वें प्लान में होने वाले विद्युतीकरण के लिए डेड लाइन तय कर दी गई है।

11वें प्लान में 1836 के सापेक्ष गोंडा में 1700 के करीब मजरों के विद्युतीकरण की बात कही जा रही है। जबकि 12वें प्लान में 5706 से घटकर हुए 2100 मजरों के सापेक्ष अभी तक कुल 1800 मजरों के विद्युतीकरण होने की बात उन्हें बताई गई है।

बाकी जो मजरे विद्युतीकरण से अछूते रह गए हैं, उनका विद्युतीकरण किए जाने के लिए उन्होंने हरेक एक्सईएन, उपखंड अधिकारी व कार्यदायी संस्था को एक निर्धारित समय में इसका काम पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।


अगर इसके बाद भी एजेंसियां समय से अपना काम नहीं पूरा करती हैं तो इसके दोषी चाहे एक्सईएन हों या फिर एजेंसियां, दोनों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed