{"_id":"59e89f3d4f1c1b6e548b8013","slug":"111508417341-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा को लेकर रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा को लेकर रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने ट्रेनों में की सघन चेकिंग
गोंडा। छठ पूजा को लेकर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह से बचाने के लिए अफसरों को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी ने रेलवे स्टेशन समेत आने-जाने वाली सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। डाला छठ का पर्व बिहार का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।
इस पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट, गुजरात समेत अन्य प्रांतों से बिहार के लोग अपने घर लौटते हैं। यह त्योहार 25 व 26 अक्तूबर को पड़ रहा है। इन प्रांतों से आने वाली ट्रेनें इस सप्ताह पूरी तरह से भरी रहेंगी। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे के अफसर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
इसके तहत पहले से रेलवे स्टेशनों व बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखनऊ मंडल के डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक ने जीआरपी व आरपीएफ के अफसरों को स्टेशनों पर सतर्कता बरतने व ट्रेनों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं।
डीआरएम ने जहरखुरानों के गिरोह पर भी खास नजर रखने का निर्देश दिया है। इस निर्देश को देखते हुए आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एमके खान ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।