फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   साइड मांगने पर ट्रक चालक ने चबाया बस चालक का कान

साइड मांगने पर ट्रक चालक ने चबाया बस चालक का कान

Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
साइड मांगने पर ट्रक चालक ने चबाया बस चालक का कान
साइड मांगने पर ट्रक चालक ने चबाया बस चालक का कान
विज्ञापन

हंगामें के चलते काफी देर तक जाम रहा गोंडा-बलरामपुर मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के इंद्रापुर गांव के समीप शुक्रवार को साइड मांगने को लेकर एक ट्रक चालक व बस के चालक आपस में भिड़ गए। नाराज ट्रक चालक ने बस चालक का कान काट लिया जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इस हंगामें के कारण गोंडा बलरामपुर मार्ग पर काफी देर तक वहां हंगामे ही स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। वही बस चालक अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद यात्रियों को लेकर बलरामपुर के लिए रवाना हो गया।

शुक्रवार की शाम को रोडवेज की बस यूपी 77 एएन 1780 यात्रियों को लेकर गोंडा से बलरामपुर की तरफ जा रही थी। बस कोतवाली नगर क्षेत्र के इंद्रापुर गांव के समीप पहुंची थी कि बलरामपुर से सुभागपुर स्थित रेलवे के माल गोदाम आ रहे एक ट्रक चालक से साइड को लेकर बवाल हो गया। दोनो चालकों के बीच कहासुनी इतना बढ़ी कि दोनो हाथापाई पर उतर आए। देखते ही देखते दोनो आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गुस्साए ट्रक चालक हरिश्चंद्र ने बस चालक सत्येंद्र का बांया कान दांत से चबा डाला। कान काटे जाने से बस चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। ट्रक चालक व बस चालक के बीच हुए इस बवाल के कारण गोंडा बलरामपुर मार्ग पर काफी देर तक हंगामें की स्थिति बनी रही और सड़क के दोनो तरफ जाम लगा रहा रहा। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आए। वहीं बस चालक अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद बस लेकर बलरामपुर की तरफ चला गया। सेमरा पुलिस चौकी प्रभारी सुदामा यादव ने बताया कि उन्हे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed