फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11 lakh supporters will gather in public awareness rally

जनचेतना रैली में जुटेंगे 11 लाख समर्थक : बृजभूषण

Tue, 23 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
11 lakh supporters will gather in public awareness rally
गोंडा। पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि पांच जून को अयोध्या में प्रस्तावित जनचेतना रैली में 11 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। लोगों की भीड़ जुटाने को लेकर समर्थकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साधु-संतों द्वारा आयोजित इस रैली में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और धर्मगुरु भी शामिल होंगे, इन्हें कार्यक्रम में विशेष स्थान दिया जाएगा। गोंडा से चार लाख लोगों के रैली में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित रघुकुल विद्यापीठ में मंगलवार को आयोजित तैयारी बैठक में सांसद ने कहा कि अयोध्या में साधु-संतों ने इस रैली का आयोजन किया है। इसमें देवीपाटन मंडल से लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने समर्थकों का आह्वान किया कि यह यज्ञ है। साथ ही अस्तित्व की लड़ाई है। इसलिए सभी लोग रैली सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दें। तैयारी में बैठक में कई जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सैकड़ों प्रधान व अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि बुधवार को अयोध्या में वह तैयारी बैठक करेंगे।
विज्ञापन

समर्थकों की भीड़ देख गदगद सांसद ने कहा जो लोग धरने पर बैठे हैं वह रिटायर हो चुके हैं। कुश्ती की नई पौध नष्ट करने में जुटे हैं। कहा- उन्हें नजरंदाज कर बच्चों का भविष्य देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में सिर्फ जाट ही दिखाई दे रहे हैं। अन्य किसी जाति के लोग वहां नहीं जाते। ऐसे में यह लड़ाई जाट बनाम अन्य की हो गई है। कहा कि जाट समाज के भी तमाम लोग हमारे समर्थन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed