Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11-bed burn ward reserved at medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 11 बेड का बर्न वार्ड आरक्षित

Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
11-bed burn ward reserved at medical college
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में निरीक्षण करते प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार वर्मा। स्
गोंडा। दीपावली पर पटाखों और आग से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके तहत बर्न वार्ड में 11 बेड आरक्षित रखे जाएंगे। शुक्रवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बर्न वार्ड और इमरजेंसी का निरीक्षण कर आपातकालीन सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कोविड भवन में संचालित बर्न वार्ड को तीसरे तल से प्रथम तल पर स्थानांतरित करने को कहा। बर्न वार्ड के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को सतर्क रहने के साथ आवश्यक दवाएं और चिकित्सा संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और प्रभारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. आफताब आलम, डॉ. रजनीश, डॉ. दीक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed