{"_id":"5ffb38da8ebc3e2f2338a285","slug":"10th-and-12th-pre-board-examinations-from-january-15-gonda-news-lko5591763137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तिथि तय नही प्री- बोर्ड परीक्षाएं तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तिथि तय नही प्री- बोर्ड परीक्षाएं तय
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तिथियां अभी तय नहीं हो पाईं हैं। पंचायत चुनाव की तिथि के बाद ही बोर्ड परीक्षा की तिथि तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्री- बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी कर ली है।
15 जनवरी से यह परीक्षाएं शुरू होंगी और 25 जनवरी तक चलेंगी। वहीं इस परीक्षा में 483 माध्यमिक स्कूलों के 84721 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
परीक्षा कराने के लिए जल्द ही विषयवार प्री-बोर्ड डेट शीट संबंधित स्कूलों की ओर से जल्द ही जारी होगी। यही नहीं परीक्षा के बाद स्कूलों को कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए 30 जनवरी, 2021 तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी स्कूलों को मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद जिला टॉपरों के नाम जिला विद्यालय निरीक्षकों कार्यालय भेजने होंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2021 कराने की तैयारी में विभाग जुटा है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालयों की सूचना ऑनलाइन अपलोड की गई है। 483 माध्यमिक विद्यालयों में से ही स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इन पर 84721 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
अधिकारियों ने जांच चालू कर दिया है। ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरण का परीक्षा प्रभारी प्रवीण सिंह से मूल्यांकन कराया जा रहा है। इन तथ्यों की जांच के लिए अधिकारी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रिपोर्ट परिषद कार्यालय को भेजी जाएगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार केंद्र निर्धारण के लिए कई विशेष निर्देश कोरोना संकट को देखते हुए दिए गए हैं। जिसमें 150 से कम धारण क्षमता वाले विद्यालय परीक्षा केंद्र नही बनेंगे। 800 से अधिक परीक्षार्थियों का एक केंद्र पर आवंटन नही होगा। 3.34 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक परीक्षार्थी बैठेगा।
05 किलोमीटर की परिधि में बालिकाओं व दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित होगा। इसके अलावा 40 फीसद स्थाई दिव्यांगता वाले परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। 50 फीसद बाहरी कक्ष निरीक्षक की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के लिए आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।