फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अवैध स्लाटर हाउस चलाने में 17 के खिलाफ गैंगस्टर

अवैध स्लाटर हाउस चलाने में 17 के खिलाफ गैंगस्टर

Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध स्लाटर हाउस चलाने में 17 के खिलाफ गैंगस्टर
अवैध स्लॉटर हाउस चलाने में 17 के खिलाफ गैंगस्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। अवैध स्लॉटर हाउस चलाने के मामले में पुलिस ने 17 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 15 जून को थाना कटरा बाजार अर्न्तगत ग्राम रजवापुर में पुलिस ने अवैध रुप से चल रहे स्लॉटर हाउस पर छापेमारी की थी। जिसमें करीब एक दर्जन बध प्रतिबंधित पशुओं के कटने एवं उनके अवशेष बरामद हुए थे।

मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर भी हमला किया गया था। जिसकी जांच एसपी ने कोतवाल करनैलगंज को सौंपी थी। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि जांच में दोषी मिले 17 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। जिसमें ग्राम रजवापुर निवासी सद्दाम, दिलबहार उर्फ बाबू खां, निहाल अहमद, महमूद खां, जानू खां, शखावत, नेवाज, कमाल अहमद, सदाबहार खां, इजहार खंा, तथा सहबान अली निवासी ग्राम धमसड़ थाना फतेहपुर बाराबंकी, अकबर अली निवासी ग्राम कुर्मी बरवलिया कटरा बाजार, लियाकत अली ग्राम टिकौली थाना करनैलगंज, गुड्डू निवासी ग्राम साईं तकिया बरांव कटरा बाजार, सहाबुुद्दीन उर्फ कालिया, गफ्फार, इबरार निवासी ग्राम निंदूरा कटरा बाजार को दोषी पाये जाने पर इनके विरुद्ध गम्भीर अपराधिक मामले में कटरा बाजार में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तथा इन लोगों के विरुद्ध अन्य अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर से आरोपित किया गया है। जिसकी रिपोर्ट डीएम एवं एसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed