{"_id":"595bc74a4f1c1b15458b4b01","slug":"101499187018-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के लिए विवाहिता को मार डाला
पिता की तहरीर पर पति और जेठानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव में 21 वर्षीया विवाहिता का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में उसी के कमरे में पंखे से लटकता मिला। मामले में मृतका के पिता ने बाइक व 50 हजार रुपये न दिए जाने पर उसकी बेटी की हत्या कर उसका शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूरे मामले में मृतका के पति व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
थाना उमरीबेगमगंज के ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर में रहने वाले रामकुमार सिंह के मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री राधा सिंह (21) की शादी थानाक्षेत्र परसपुर के ग्राम नंदौर में देवेंद्रप्रताप सिंह के लड़के रवि उर्फ कौशलेंद्र सिंह के साथ 28 फरवरी को की थी। शादी के दौरान ससुरालवालों को उसने दान दहेज भी दिया। शादी के बाद उनकी बेटी विदा होकर अपने ससुराल चली गई। लेकिन उसके वहां जाने के बाद भी ससुराल वाले दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की डिमांड उससे लगातार करते रहे। पिता ने बताया कि लड़की की ससुराल में उसके पति रवि व उसकी जेठानी आए दिन उसे ताना देते और प्रताड़ित भी करते रहते थे। जिसकी कई बार उसने शिकायत भी की। लेकिन हम लोग गरीबी के कारण और दहेज देने में अस्मर्थ थे।
काफी समझाने बुझाने के बाद भी ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ना देना बंद नहीं किया। सोमवार को जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का शव घर में कमरे से लटका मिला है तो वह लोग भागकर यहां आए। पिता के मुताबिक उनकी बेटी की उसके पति व जेठानी ने हत्या करने के बाद उसे पंखे से लटकाया। एसओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता रामकुमार सिंह की तहरीर पर पति रवि उर्फ कौशलेंद्र सिंह, जेठानी नंदनी पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ थाना परसपुर में दहेज हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उधर दहेज हत्या की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे एएसपी व नायब तहसीलदार श्यामकुमार ने मौके की जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ को प्रकरण में सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया। वहीं विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।