फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सफाई करते कुएं में मिली भगवान बुद्ध की मूर्ति

सफाई करते कुएं में मिली भगवान बुद्ध की मूर्ति

Wed, 28 Jun 2017 04:03 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
सफाई करते कुएं में मिली भगवान बुद्ध की मूर्ति
भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति बरामद
विज्ञापन

कुएं की सफाई करते वक्त मिली

मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर में जिगनाबाजार से चंद कदम दूर एक कुएं से सोमवार को भगवान बुद्ध की करीब पांच किलो वजनी अष्टधातु की विखंडित मूर्ति बरामद हुई। माना जा रहा है कि जिस जगह से मूर्र्ति बरामद हुई है, वहां एक समय गोंडा के गौरव व आजादी के नायक महाराजा देबीबख्श सिंह का जन्म हुआ था। इसी जगह पर उनका एक लाख दियों वाला महल हुआ करता था, जो फिलहाल जमींदोज हो चुका है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जिगना पुलिस चौकी से चंद कदम दूर महाराजा देबी बक्श सिंह की जन्म स्थली जिगना कोट है। यहीं पर महराजा देबीबख्श सिंह का एक लाख दियों वाला महल हुआ करता था। सोमवार को यहीं पर कुछ मजदूर दोपहर में जिगना कोट परिक्षेत्र स्थित पंचमुखी शिवलिंग के पास बने कुएं की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच मजदूरों को कुएं से अष्टधातु की मूर्र्ति मिली। इसकी खबर थोड़ी देर में ही आसपास के दर्जनों गांव के लोगों में फैल गई। वहां लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कुएं से बरामद अष्टधातु की एक फीट ऊंची व पांच किलो वजनी भगवान बुद्ध की मूर्ति को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस मूर्ति किस धातु से बनी है के अलावा कीमत का पता लगाने में जुटी है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि स्थानीय सोनार से मूर्ति की परख कराई गई है। धातु की वास्तविक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed