{"_id":"644eace1e9980b8c2707440c","slug":"10-rebels-including-nirmal-expelled-from-bjp-gonda-news-c-13-1-210437-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निर्मल समेत 10 बागी भाजपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निर्मल समेत 10 बागी भाजपा से निष्कासित
Sun, 30 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत करने वालों की अब खैर नहीं। नगर पालिका परिषद गोंडा के पूर्व चेयरमैन रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव समेत 10 बागी नेताओं को भाजपा से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश और अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्र की अनुमति के बाद जिले में सांगठनिक दृष्टि से कठोर फैसला लिया गया है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी के विरोध में प्रचार करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव को छह वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही निकाय चुनाव संयोजक नवाबगंज धर्मेंद्र पांडेय, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पांडेय, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मंथन गुप्ता, नवाबगंज नगर की मंडल उपाध्यक्ष सपना सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक विवेक पांडेय, वार्ड प्रभारी विजय गुप्ता, लालजी कौशल व राहुल गुप्ता को भी पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि निर्मल श्रीवास्तव की पत्नी संध्या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर गोंडा नगर पालिका परिषद से चुनाव मैदान में हैं। शेष नौ भाजपाई भी परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से पार्टी प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं।