Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 lakh Shiva devotees will gather at Saryu Ghat on Kajri teej

कजरी तीज पर सरयू घाट पर उमड़ेंगे 10 लाख कांवड़िए

Mon, 22 Aug 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
10 lakh Shiva devotees will gather at Saryu Ghat on Kajri teej
गोंडा। जिले के सबसे बड़े मेले का रूप ले चुके कजरी (हरतालिका) तीज पर आगामी 29 अगस्त को सरयू तट पर करीब 10 लाख कांवड़ियों की भीड़ जुटने के आसार हैं। बोल बम-बोल बम, बाबा नगरिया दूर है-जाना बहुत जरूर है, जो बाबा को भूलेगा-वो रस्ते में झूलेगा... जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र ही नहीं जिला गुंजायमान होगा। इसके बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था अब तक शून्य है। घाट पर साफ-सफाई, सीढ़ियां व रैंप बनाने के साथ ही अन्य कोई व्यवस्था की अभी तक शुरुआत भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले ही नहीं प्रदेश स्तर के मेले का रूप ले चुके कजरी (हरतालिका) तीज मेला ऐतिहासिक बन चुका है। इस मेले में प्रतिवर्ष शिवभक्तों की बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बार सूखे के हालात हैं, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। वर्ष 2019 में मेले में करीब आठ लाख कांवड़िए आए थे। मगर वर्ष 2019 के बाद से कोरोना के चलते मेले पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन

इस बार मेले का आयोजन होगा। इस वर्ष कजरी (हरतालिका) तीज 30 अगस्त को है। जिसमें 28 अगस्त की शाम से ही सरयू घाट पर कांवड़ियों का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। 29 अगस्त की सुबह से 30 अगस्त की सुबह तक सरयू घाट पर जल लेने के लिए कांवड़ियों की भीड़ बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू घाट पर लाखों कांवड़िये स्नान करने के बाद पूजन कर बाराबंकी के रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर, गोंडा नगर स्थित दुखहरन नाथ मंदिर व खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना होते हैं। इसमें कांवड़ियों के साथ महिलाएं व बच्चे भी शामिल होते हैं।
कांवड़ियों की सुविधा के लिए लोग जगह-जगह पांडाल लगाकर प्रसाद व भोजन का वितरण करते हैं। अब इस मेले को चंद दिन ही बचे हैं मगर कोई भी प्रशासनिक हलचल शुरू नहीं हुई है। घाट पर साफ-सफाई, सीढ़ियां व रैंप बनाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की अभी तक शुरुआत भी नहीं हुई है।
कांवड़ियों के इस बड़े मेले में इस बार अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी। गांव-गांव से कांवड़ लेकर चलने के साथ-साथ हाथ में तिरंगा लेकर चलने की तैयारियां की जा रही हैं। 29 अगस्त को पूरे जिले में हर तरफ केसरिया व तिरंगे झंडे ही नजर आएंगे।

एसडीएम करनैलगंज हीरालाल ने बताया कि जिले स्तर से अधिकारियों के निर्देश पर सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को तहसील सभागार में बुलाई गई है। जिसमें सरकारी विभागों से व्यवस्थाओं की कार्ययोजना बनवाकर तत्काल कार्य शुरू करा दिया जाएगा। घाट और वहां तक आने-जाने वाले रास्ते पर सभी व्यवस्थाएं 27 अगस्त तक पूर्ण करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed