फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 lakh extortion sought from BJP MLA, arrested

भाजपा विधायक से मांगी 10 लाख रंगदारी, गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
10 lakh extortion sought from BJP MLA, arrested
गोंडा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विधायक से रंगदारी मागने वाला अभियुक्त। - फोटो : GONDA
गोंडा। भाजपा के तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय से बाराबंकी के रहने वाले एक युवक ने 10 लाख की रंगदारी मांगी। यह रंगदारी मांगने का मैसेज आरोपित ने विधायक के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा है। तरबगंज पुलिस ने विधायक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। दूसरी बार विधायक से रंगदारी मांगी गई है। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए जिस नंबर से मैसेज भेजा गया था, उस युवक को तरबगंज के धौरहरा गांव से गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि आनंद मिश्रा नामक युवक ने एक व्यक्ति को फंसाने के लिए विधायक को दूसरे के नाम पर सिम निकलवाकर धमकी भरा मैसेज किया था। आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बताया कि बाराबंकी के रहने वाले सुधाकर ओझा नामक युवक ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 10 लाख रुपए रंगदारी की डिमांड की थी। रंगदारी न मिलने पर विधायक और उनके परिवार के जीवन में आग लगा देने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद विधायक ने स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए तरबगंज के थानाध्यक्ष और प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देश दिए थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर को खंगाले तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बाराबंकी के तारापुर निवासी आनंद मिश्रा लखनऊ में वजीरगंज के मनोज कुमार के साथ संगीत पार्टी चलाते हैं। बीते दिनों आनंद और मनोज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आनंद ने एक प्लान के तहत मनोज को फंसाने के लिए साजिश की और मनोज के आधार कार्ड के आधार पर फोटो में हेराफेरी करके एक मोबाइल सिम ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आनंद ने दूसरे के नाम पर सिम लेकर विधायक तरबगंज को रंगदारी मांगने का मैसेज भेज दिया। जिससे मनोज कुमार आसानी से फंस जाए। पूरे मामले की जांच में यह बात सामने आई कि सारी करतूत बाराबंकी के आनंद मिश्र की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसी ने विधायक को मैसेज भी नाम बदल कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले भी मांगी गई थी विधायक से रंगदारी
गोंडा। प्रदेश में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब भाजपा के विधायकों से एक ही नंबर से व्हाट्सएप मैसेज कर 10-10 लाख रुपये की रंगदारी 23 मई 2018 को मांगी गई थी। तीन दिन में रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सभी नेताओं से रंगदारी मांगने में एक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस इन नेताओं को सुरक्षा देते हुए पड़ताल में जुट गई है। जांच में एटीएस और एसटीएफ को लगाया गया है।तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय बताया कि वर्ष 2018 में भी 23 मई की रात 2.03 बजे मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई थी।
उन्होने ने और मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था। बुदेश अली के नाम से धमकी भरा मैसेजसभी भाजपा नेताओं को +1(903)329-4240 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज किया गया। इसमें लिखा है, ‘मैं हूं अली बुदेश भाई। अगर आप अपनी और परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो तीन दिनों में 10 लाख की व्यवस्था करें। मुझे पता है कि आप पैसे की व्यवस्था तब तक नहीं करेंगे, जब तक अपने परिवार का एक मृत शरीर नहीं देखेंगे। हम वादा करते हैं कि तीन दिनों के बाद एक-एक करके हत्या करना शुरू कर देंगे। आपके पास केवल तीन दिन हैं। मेरा व्यक्ति आपके करीब है। समय बर्बाद मत करो।
डेढ़ साल में पहले रंगदारी मांगने वाले का नहीं हो सका खुलासा
डेढ़ साल पहले विधायकों से रंगदारी मांगे जाने के मामले प्रदेश की पुलिस ने बड़े पैमाने पर टीमें बनाईं और जांच शुरू की। लेकिन आज तक मैसेज भेजने वाले की गिरफ्तारी नही हो पाई। विधायकों से रंगदारी मांगने वाले पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पुलिस की कार्रवाई से विधायक संतुष्ट भी नही रहे, लेकिन सत्ता से जुड़े होने के कारण वह कुछ बोल भी नहीं सके। अब एक बार फिर मैसेज से रंगदारी मांगे जाने की घटना से खलबली मची है। पुलिस ने मामले को गोपनीय रखकर कार्रवाई की और युवक को हिरासत में लिया है। अभी इसके बारे में कोई खुलासा करने से पुलिस बच भी रही है।

व्हाट्सएप पर बाराबंकी के रहने वाले सुधाकार ओझा नाम से मैसेज आया और दस लाख रुपये न देने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत थानाध्यक्ष को भेजी गई है, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। -प्रेम नरायन पांडे, भाजपा विधायक तरबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed