फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 crores bullion business

अक्षय तृतीया पर 10 करोड़ का सराफा कारोबार

Fri, 28 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 28 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 crores bullion business
जेवर खरीदतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सहालग चलने के दौरान अक्षय तृतीया पड़ जाने से सराफा बाजार का कारोबार बूम कर गया है। लग्न के साथ अक्षय तृतीया पड़ जाने से शुक्रवार को बाजारों की रौनक दोगुनी दिखी। अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


बाजार में शुक्रवार को सराफा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोगों में ब्रांडेड कंपनी के ब्रेसलेट, कंगन, अंगूठी व चेन आदि की मांग रही। अक्षय तृतीया को लेकर पहले दिन सराफा बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। अब लोगों में दीपावली के धनतेरस की तरह अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी आदि के जेवरात की खरीदारी करने का चलन बढ़ा है।
विज्ञापन


त्योहारों पर अलग-अलग कंपनियों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। ऑफर में ग्राहकों को छूट दिये जाने के अलावा घड़ी, सिक्का आदि दिया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि पहले दिन अक्षय तृतीया पर लोगों ने शुभ मानकर अपनी पसंद की ज्वैलरी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से दूसरे दिन भी अच्छे कारोबार का अनुमान है। 
अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहर के चौक बाजार, ईदगाह रोड, रानी बाजार में ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने कंगन, अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, लाकेट आदि की खरीदारी की। 

अक्षय तृतीया पर धातुओं खासकर सोना,चांदी और डायमंड आदि की खरीदारी को शुभ मानते हैं। बाजार में इस समय खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। शुक्रवार को बाजार में अपने लिए सोने का कंगन लेने आईं अनीता का कहना है कि अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। उन्होंने बताया कि सोने के कंगन मंहगे हैं। वहीं अंगूठी लेने आए रमेश कुमार ने कहा कि त्योहार में जब भी कोई ज्वैलरी ली जाए, वह ब्रांडेड हो या फिर किसी ऐसे फर्म व दुकान से ली जाए जो विश्वसनीय हो। अक्षय तृतीया पर गोल्ड जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी से समृद्धि आती है।       


अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी है। अब लोग अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी की खरीदारी करते हैं। शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी रवि रस्तोगी का कहना है कि इस पर्व पर लोग गोल्ड की अधिक खरीदारी करते हैं। अंगूठी, चेन व कंगन आदि की अधिक डिमांड है। त्योहार में सराफा बाजार में तेजी आयी है। उन्होंने बताया कि एंब्रेरल्ड व इशिता जैसी ब्रांडेड ज्वैलरी की लोग मांग कर रहे हैं। इसी तरह से सराफा कारोबारी अशोक का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में तेजी आई है। लोग इस पर्व पर अब ज्वैलरी को खरीदना शुभ मानते हैं। इस बार बाजार में रौनक बढ़ी है। शनिवार को आखिरी दिन बाजार में अच्छा कारोबार की उम्मीद है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed