फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   glamour of such Jaya Prada in bijnor?

तो ऐसे छाएगा बिजनौर में जयाप्रदा का ग्लैमर?

Tue, 11 Mar 2014 08:12 AM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
glamour of such  Jaya Prada in bijnor?

रालोद में सिने तारिका जया प्रदा और अमर सिंह के शामिल होने के बाद बिजनौर सीट से जया प्रदा को चुनाव मैदान में उतारे जाने के चौधरी अजित सिंह के दांव ने सभी दलों के समीकरण गड़बड़ा दिए हैं।

विज्ञापन


जातिगत समीकरणों के सहारे चुनावी जंग जीतने की ख्वाब देखने वालों की जया प्रदा ने नींद उड़ दी हैं। रणनीतिकारों का मानना है की जातिगत समीकरणों पर जया प्रदा का ग्लैमर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन


बिजनौर सीट पर बसपा ने मलूक नागर, सपा ने पूर्व विधयक हाजी शाहनवाज को मैदान में उतारा है। आप की ओर से डॉ. गौरव चौहान को टिकट दिया। भाजपा में टिकट को लेकर भाग दौड़ जारी है। हर दावेदार अपने टिकट के प्रति पूर्णत: आश्वस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के हाथी पर सवार मलूक नागर को पार्टी के वोट बैंक दलित के साथ गूजरों का सहारा है, उन्हें उम्मीद है कि भाजपा को रोकने के लिए मुस्लिम भी उन्हें संसद तक पहुंचाएगा। वहीं सपा प्रत्याशी हाजी शाहनवाज मुस्लिमों के समर्थन और पार्टी के वोट बैंक के सहारे जीत का ख्वाब संजोए हैं। भाजपा मोदी लहर में अपने को सबसे मजबूत मान रही है।

अजीत सिंह ने खेला दांव

glamour of such  Jaya Prada in bijnor?

रालोद अब तक सांसद संजय चौहान पर ही दांव खेल रही थी। रालोद केपास कोई मजबूत और जादुई शख्शियत नहीं थी। अमर सिंह के साथ रामपुर की सांसद जया प्रदा के रालोद का दामन थामने के बाद बिजनौर सीट पर चुनावी सरगर्मियों में तेजी आ गई है।

चौधरी अजित सिंह ने बिजनौर सीट से जया प्रदा को उतारने का मन बना लिया है। जया प्रदा के आने से मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से खोई जमीन  हासिल करने के लिए रालोद में नई जान आ गई है।

जया प्रदा के आने से रालोद कार्यकर्ता गद्गद है और बिजनौर सीट से अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। जया के मैदान में आने से बिजनौर के चुनाव में ग्लैमर का तड़का लग गया है। उधर, सपाइयों का मानना है कि जया के आने से बहुसंख्यक मतों में बिखराव होगा, इसका सीधा लाभ सपा प्रत्याशी को ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed