{"_id":"cf5bc156c870a1aefa416566eb7dddea","slug":"give-driving-test-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठकर दीजिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठकर दीजिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट!
गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग टेस्ट के लिए आरटीओ के परीक्षा कक्ष में घंटों बिताने से अब जल्द ही छुटकारा मिलेगा। लंबी लाइनों में भी नहीं लगना पड़ेगा। जल्द ही आप अपने ड्राइंग रूम में बैठकर कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विभागीय अफसरों के अनुसार आईआईटी रुड़की के छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। बस इसकी अनुमति मिलना बाकी है।
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ में लिखित परीक्षा देनी होती है। कई बार परीक्षा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
जनवरी से शुरू होने की उम्मीद
ऑनलाइन होने की दिशा में अग्रसर परिवहन विभाग की यह परीक्षा भी आवेदक घर बैठकर दे सकेंगे। रुड़की आईआईटी के छात्रों ने साफ्टवेयर तैयार कर परिवहन विभाग को सौंप दिया है। विभाग के विशेषज्ञ इसको अपलोड करने की तैयारी में हैं। उम्मीद है जनवरी तक इसको शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस की लिखित परीक्षा ऑनलाइन करने की तैयारी चल रही है। आईआईटी रुड़की के छात्रों द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर पर विभाग में काम चल रहा है। लिखित परीक्षा निर्धारित समय में सॉफ्टवेयर द्वारा कंप्यूटर पर कहीं से भी दी जा सकेगी। ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और बायोमेट्रिक के लिए ही आफिस आना होगा।
विज्ञापन
- अंबरीश श्रीवास्तव, डीएल व परीक्षा प्रभारी।