{"_id":"3bac42c60909e3fb389fcfdf754b7518","slug":"girls-molested-by-aadhar-card-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे कार्ड बनाने, करने लगे छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गए थे कार्ड बनाने, करने लगे छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रखहा (प्रतापगढ़)
Updated Sat, 08 Mar 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को आधार कार्ड बनवाने के दौरान कर्मचारियों ने तीन युवतियों से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
युवतियों की शिकायत पर ग्रामीणों ने तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। ग्राम प्रधान ने अरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में तीन कर्मचारी शुक्रवार को आधार कार्ड बनाने के लिए पहुंचे थे। वे लोग एक कमरे में कार्ड बना रहे थे। गांव की तीन युवतियां कमरे में पहुंचीं तो वे छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
युवतियों के चीखने-चिल्लाने पर शिक्षक अनिल पाल पहुंच गए। वह कर्मचारियों को फटकारने लगे। तभी ग्राम प्रधान मो. शमीम भी पहुंच गए।
ग्रामीणों ने कर्मचारियों को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। करीब घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को मुक्त कराया।
बवाल के कारण गांव के लोगों का आधार कार्ड भी नहीं बन सका। कंधई प्रभारी निरीक्षक सीबी यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।