{"_id":"2cf589ec-b8de-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"girls-kidnapped-and-gangrape-in-moving-car-car-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश्ा के गृहजिले में चलती कार में युवती से गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश्ा के गृहजिले में चलती कार में युवती से गैंगरेप
इटावा/भरथना/ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े इटावा शहर के भीड़ भरे इलाके में युवती को अगवा कर युवकों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
इस दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से युवती और दो आरोपी गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराकर तीसरा आरोपी भाग निकला।
इटावा शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी छात्रा गुरुवार दोपहर कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही थी।
नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास कार सवार चार युवक सरेआम छात्रा को अगवा कर पुराना हाइवे रोड पर लेकर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान कार कटेखेरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
युवती और दो युवक घायल हो गए। तीनो को जिला अस्पताल में भरती कराकर तीसरा आरोपी भाग गया।
जिला अस्पताल से एक आरोपी को परिजन इलाज के लिए बाहर ले गए। दूसरा युवक भी बाहर इलाज कराने की बात कहकर अस्पताल से चला गया।
युवती ने बताया कि चार युवकों ने उसे जबरन खींचकर कार में बैठा लिया और इज्जत तार-तार कर दी।
उसकी मां ने बताया कि बेटी के शरीर पर खरोंच, चोट के निशान भी हैं। सिविल लाइन थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।