{"_id":"32a84440-ee50-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"girl-suicide-in-river-to-save-her-dignity","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने इज्जत बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने इज्जत बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में इज्जत बचाने की खातिर एक छात्रा ने टोंस नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। उसे पड़ोस में रहने वाला युवक झांसा देकर सोमवार दोपहर नदी किनारे ले गया था। वहां उसके दोस्त भी आ गए।
विज्ञापन
युवकों ने खींचतान शुरू की तो घबराकर छात्रा नदी में कूद गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस लिख गोताखोरों को लगाया तो मंगलवार दोपहर छात्रा का शव मिल गया। आरोपी छात्र और उसके दोस्त फरार हैं। छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एकौनी गांव (कौंधियारा) निवासी शिवसेवक पांडेय पुलिस ट्रेनिंग स्कूल गोरखपुर में पीटीआई हैं। उनकी दो बेटियों में से छोटी सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकली तो फिर नहीं लौटी।
विज्ञापन
खोजबीन के दौरान देर शाम परिवार के लोगों को पता चला कि उसे गांव के विकास श्रीवास्तव के साथ कौंधियारा में ही पाटलेश्वर महादेव मंदिर के पास टोंस नदी के घाट पर देखा गया था। परिजनों ने वहां जाकर लोगों से बात की तो सनसनीखेज जानकारी मिली।
परिजनों ने कौंधियारा थाने जाकर एसओ श्रवण कुमार को खबर दी।
परिवार के लोगों का आरोप है कि नम्रता को झांसा देकर विकास टोंस नदी किनारे ले गया था। उसने अपने दोस्तों को भी बुरी नीयत से बुला लिया था। इज्जत पर खतरा देख नम्रता ने टोंस में छलांग लगा दी थी।