भाजपा नेता के घर बदहवास मिली छात्रा, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के घर से छात्रा के बदहवास हालत में मिलने पर ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर बवाल किया। उन्होंने नेता के घर पर हंगामा करने के बाद थाने का घेराव किया। पुलिस की गाड़ी को तोड़ने और आगरा-बाह मार्ग जाम करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से तीखी बहस हुई।
परिवारीजनों ने छात्रा को अगवा कर रेप की आशंका जताई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर भाजपा नेता, उनकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। गांव में तनाव है।
बाह के एक गांव में रहने वाला व्यक्ति भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ और पत्नी महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं। गांव की 11वीं की छात्रा मंगलवार रात अपनी मां के साथ झोपड़ी में चारपाई पर सो रही थी। आधी रात के समय छात्रा लापता हो गई। कुछ देर बाद मां जगी तो बेटी को न पाकर उन्होंने परिवारीजनों को बताया। रात में ही खोजबीन शुरू कर दी गई। जानकारी पर गांव के अन्य लोग भी आ गए।
लोगों का भड़का गुस्सा, थाने को घेरा
ग्रामीणों ने भाजपा नेता सहित अन्य घरों में भी पूछताछ की लेकिन उसका पता नहीं चला। तड़के भाजपा नेता के घर से चीख पुकार की आवाज आई तो लोगों ने उनका घर घेर लिया। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बुधवार सुबह तकरीबन छह बजे पुलिस को सूचना दी।
इस पर गांव पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर भाजपा नेता, उनकी पत्नी और बेटे को हिरासत में ले लिया। थाने में उनसे पूछताछ की तो उन्होंने छात्रा के घर पर होने की बात कही। इसके बाद पुलिस फोर्स ने घर की तलाशी ली तो कमरे के दुछत्ती से छात्रा को बदहवास हालत में बरामद किया। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया।
हंगामा करते हुए वे बाह थाना पहुंचे और थाने को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक और तकरार भी हुई। थानाध्यक्ष ने मेडिकल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब ग्रामीण हटे।