फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   girl failed in loyalty test

इमोशनल अत्याचार: लॉयल्टी टेस्ट में गर्लफ्रेंड फेल

Mon, 10 Jun 2013 01:31 PM IST
अरीश रिज़वी/गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/गाजियाबाद Updated Mon, 10 Jun 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
girl failed in loyalty test

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड एक-दूसरे का लॉयल्टी टेस्ट करते हुए दिखाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता। लेकिन ऐसा ही एक वाकया सामने आया है गाजियाबाद में।

विज्ञापन


इसी कार्यक्रम की तर्ज पर जब एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का लॉयल्टी टेस्ट किया, तो वह टेस्ट में फेल गई। युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त से ही आंखें चार कर रही थी।
विज्ञापन


हकीकत सामने आने पर युवक-युवती में झगड़ा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सारा माजरा सामने आ गया।

लोगों ने बताया कि विजयनगर इलाके के रहने वाले एक युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम-संबंध था। वह उससे शादी करना चाहता था।

इस युवती की एक सहेली है, जिसके चरित्र पर युवक को संदेह था। युवक को लगा कहीं उसकी प्रेमिका भी अपनी सहेली जैसी तो नहीं है। लिहाजा उसने गर्लफ्रेंड का लॉयल्टी टेस्ट करने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ लॉयल्टी टेस्ट
उसने अपने एक दोस्त को इस टेस्ट में शामिल किया। उसके दोस्त ने युवती की सहेली को पैसों का लालच दिया कि वह युवती को उसकी प्रेमिका बनवा दे। सहेली तैयार हो गई। उसने दोनों को मिलवाया। दिनभर दोनों साथ घूमे।

रात में उसने युवती को उसने अपने फ्लैट पर चलने को कहा। युवती राजी हो गई तो उसने अपने दोस्त (युवती के ब्वॉयफ्रेंड) को मैसेज कर दिया कि वह उसके फ्लैट पर पहुंचे। वे दोनों आ रहे हैं।

युवती जैसे ही युवक के साथ फ्लैट में दाखिल हुई, वहां ब्वॉयफ्रेंड को पहले से बैठा देख उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। युवक उसे पीटने पर उतारू हो गया। शोर-शराबा सुनकर लोग जमा हो गए।


पुलिस
तत्काल विजयनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो यह मामला सामने आया। हालांकि किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

एसओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि लड़की के साथ बदसलूकी का मामला है। लेकिन जब पुलिस मौके पर भेजकर जांच कराई तो मामला गर्लफ्रेंड के लॉयल्टी टेस्ट का निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed