फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghosi By Election Former samajwadi party MLA Umesh chand Pandey joins BJP

Ghosi By Election: सपा के पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय भाजपा में हुए शामिल, सुधाकर सिंह पर साधा निशाना

Thu, 24 Aug 2023 04:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Aug 2023 04:24 PM IST
सार

 लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में सपा नेता और विधायक उमेश चंद पांडे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उमेश पांडे ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि सपा में उनका दम घुट रहा था।

विज्ञापन
Ghosi By Election Former samajwadi party MLA Umesh chand Pandey joins BJP
सपा के पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्दी को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में सपा नेता और विधायक उमेश चंद पांडे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पूर्व विधायक उमेश पांडे ने भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन


भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उमेश पांडे ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि सपा में उनका दम घुट रहा था। ऐसे में भाजपा में आने के बाद राहत मिली है। इस दौरान घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने मधुबन और मऊ के लोगों की सेवा की है।
विज्ञापन


सपा ने जिस व्यक्ति को टिकट दिया है। उसके बारे में सपा मुखिया से मैंने कहा था कि एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती। बता दें उमेश पांडे मधुबन से दो बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक बने। 2022 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर मधुबन से चुनाव लड़ा, लेकिन रामविलास चौहान से हार कर दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानने वाली बात है कि पूर्व विधायक उमेश पांडे और घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह में पुरानी अदावत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed