{"_id":"61d3329ffcfbc1263e5d3c72","slug":"youth-will-have-to-organize-on-the-issue-of-employment-ghazipur-news-vns6315659116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को करना होगा संगठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को करना होगा संगठित
विज्ञापन
वाराणसी में 11 जनवरी को आयोजित रोजगार महापंचायत की तैयारी को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय में सोमवार को हुई। इसमें प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में रोजगार का मुद्दा राजनीतिक पार्टियों के घोषणा पत्र में शामिल करवाने और भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को परास्त करने के लिए पूरे प्रदेश के युवाओं को संगठित एवं आंदोलित करना होगा। शिक्षा को बाजार के हवाले करने की मंशा से लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस करवाने के लिए हमें अपने संघर्ष को तेज करना होगा।
जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि सरकार लगातार रोजगार के अवसर खत्म कर रही है। आरक्षण घोटाला करके वंचित तबके से आने वाले छात्रों को रोजगार से बाहर करके उन्हें हाशिए पर धकेलने के लिए आमादा है। किसान आंदोलन ने जिस तरह से अपने संघर्षों के बल पर एक ऐतिहासिक लड़ाई को जीता, उसी तरह से हमारे युवा साथी अपने रोजगार के सवाल को लेकर अगर अपने संघर्षों को तेज करें तो जीत सुनिश्चित है। इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि रेलवे में लगातार पदों को खत्म किया जा रहा है जिससे रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। रेलवे देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने के लिए जाना जाता था। हमें पूरे शहर से प्रतियोगी छात्रों को गोलबंद करके रोजगार को प्रमुख सवाल बनाना होगा तभी सरकारें रोजगार के समाधान की ओर ध्यान देंगी। लखनऊ में आंदोलनरत प्रतियोगी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी को अमानवीय बताया।
इस अवसर पर जिला सचिव योगेंद्र भारती, जिलेश्वर भारती, बृजेश कुमार, आलोक कुमार, रोहित, रविंद्र कश्यप, संजय भारती, मिलन कुमार, संघर्ष कुमार, दीनानाथ, सुमन बिंद ने संबोधित किया।