फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth who jumped into Ganga while making video call not found

Ghazipur News: वीडियो कॉलिंग करते हुए गंगा में कूदे युवक का नहीं चला पता

Mon, 30 Oct 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth who jumped into Ganga while making video call not found
सुहवल। कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु पर मोबाइल से वीडियो कॉलिंग करते हुए गंगा में छलांग लगाने वाले अज्ञात युवक का दूसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं चल सका। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही। वहीं, घटनास्थल से मिले एक बैग में भी पुलिस को पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। मालूम हो कि रविवार की शाम करीब चार बजे एक युवक लाल बैग लेकर पुल पर पहुंचा और किसी से मोबाइल से वीडियो कालिंग बात करते हुए अचानक नदी में कूद गया। उसके बैग से सिर्फ रोडवेज की बस्ती से नौसढ़( गोरखपुर) का टिकट के साथ ही कुछ कपड़े और अन्य सामान मिले थे। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि नदी में कूदे युवक का अभी पता नहीं चल सका है, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed