फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth went to defecate, drowned in canal, died

Ghazipur News: शौच करने गया युवक नहर में डूबा, मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth went to defecate, drowned in canal, died
नहर मे डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे महेगवां गांव के सामने शौच करने गये युवक की नहर के पानी में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मालूम हो कि बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी मोबाइल दुकानदार अभिषेक कुमार (20) अपने दोस्त के साथ बाइक द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह मऊ जनपद से अपने दुकान का समान लाने गया था। वापसी के समय करीब दोपहर दो बजे महेगवां के सामने नहर पुलिया के पास रूककर दोस्त को दुकान का समान देकर नीचे की तरफ शौच करने चला गया।
विज्ञापन

बहुत देर बाद तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दोस्त ने नीचे जाकर देखा तो अभिषेक कुमार औंधें मुंह पानी में लुढ़का हुआ है। इसके बाद उसने शोर मचाया तो राहगीर मौके पर जुट गए परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत खबर सुनकर पिता किशुन राम, माता मिरीया देवी, पत्नी प्रियंका देवी, भाई दीपक कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके मौजूद ग्राम प्रधान भड़सर विनोद गुप्ता ने बताया कि मृतक जयरामपुर चट्टी पर मोबाइल रिपेयरिंग व पार्टस की दुकान किया था और इसी परिवार का जीविकोपार्जन चलता था। मृतक की अभी कोई औलाद नहीं था। एक माह बाद उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी थी। ग्राम पंचायत से जितनी मदद मिल सकती है। उसे मुहैया कराई जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि मृतक मिर्गी रोगी था। ऐसा परिवारजनों ने तहरीर में दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
000
वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर बृहस्पतिवार की दोपहर खेत से घर लौट रहे कृष्ण कुमार गौड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। कृष्ण कुमार के बेटे अरविंद प्रसाद को नियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। राहुल कुमार गौड़ अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ खेत में काम करके अपने गांव मिर्जाबाद लौट रहे थे।
उसी समय रास्ते में तेतरिया मोड़ पर मिर्जाबाद की तरफ से आती हुई एक अनियंत्रित पिकअप ने कृष्ण कुमार गौड़ को टक्कर मार दिया और कृष्ण कुमार गौड़ उम्र (17वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में रहा सगा भाई अरविंद कुमार गौड़ ने थाने में लिखित तहरीर दिया है। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।बताया कि अज्ञात पीकप वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई है। वाहन एवं चालक की तलाश जारी है।

000 पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। थाना कोतवाली सैदपुर क्षेत्र के नसीरपुर चट्टी के पास से पास्को एक्ट का वांछित नामजद अभियुक्त संगम यादव निवासी रईसपुर को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। अभियुक्त पर चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस पिछले 10 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिरी पर सैदपुर पुलिस इंस्पेक्टर शिव प्रताप वर्मा ने अपने टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed