फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   youth sink

गंगा में स्नान करते समय युवक डूबा

Tue, 27 Aug 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
youth sink
नंदगंज/करंडा (गाजीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में आया एक युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखारों के माध्यम से युवक की तलाश शुरू कर दी। उधर युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी मौलवी बिंद की पत्नी फौदी देवी का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव से कई लोग करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर गंगा घाट पर गए थे। दाह-संस्कार के बाद अन्य लोगों के साथ गांव निवासी गनपत बिंद का पुत्र राजकुमार बिंद (28) भी स्नान कर रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक डूब गया। जानकारी होते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से जाल डलवाकर युवक की तलाश गंगा में शुरु करा दिया। इस दौरान परिवार के लोग किनारे बैठकर बिलखते रहे। घर पर मौजूद पत्नी लक्ष्मीना रो-रोककर बेहाल थी। वह रोते-रोते कभी पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी अपने दो माह की बेटी का चेहरा देख दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लग रही थी। उसे सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलक जा रही थी। राजकुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश कराई जा रही थी। देर शाम छह बजे तक उसका कुछ पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed