फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth returned from in-laws house died in road accident

Ghazipur News: ससुराल से लौट युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth returned from in-laws house died in road accident
-शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ हवाई पट्टी के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जंगीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ हवाई पट्टी के पास शनिवार की देर रात बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली गांव स्थित दाडीडीह गांव निवासी सोनू यादव (38) जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव ससुराल गया था। वहां से वह बाइक से वापस लौट रहा था। अभी वह अंधऊ हवाई पट्टी के पास ही पहुंचा था कि मऊ की ओर से तेज गति में आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार युवक सिर के बल सड़क पर ही गिर गया। युवक ने हेलमेट नहीं पलना था। उधर घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। आस- पास के लोग घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी होने पर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed